Monday, October 5, 2026
24 C
Bhopal

जैसलमेर में वाटर टैंक में मिले 2 बच्चों के शव

जैसलमेर में लापता हुए दो बच्चों की बॉडी वाटर टैंक से मिली है। परिवार ने किडनैप और हत्या की आशंका जताते हुए मासूमों की डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया है। उनका आरोप है कि शवों पर चोट के निशान हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण सामने आएगा।

मामला जैलसमेर शहर के बबर मगरा इलाके का है। शहर कोतवाल सवाई सिंह ने बताया कि बबर मगरा गांव में रहने वाला आदिल (6) और हसनेन (7) शनिवार शाम 4 बजे घरों के बाहर खेल रहे थे। इसके कुछ देर बाद वे गायब हो गए। काफी देर आसापास तलाशने के बाद शाम 7 बजे पुलिस को सूचना दी गई।

रात 11 बजे टैंक में मिले शव

बच्चों को तलाश किया तो रात 11 बजे दोनों के शव पड़ोस के एक खाली मकान के पानी के टैंक में मिले। पुलिस ने शवों को जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। रविवार सुबह 9 बजे दोनों बच्चों के मर्डर का शक जाहिर करते हुए परिजन मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजन का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद ही शव लेंगे।

बच्चों के रिश्तेदार कमाल खान ने बताया कि एक बच्चे हसनेन के सिर में चोट के निशान हैं। वहीं, आदिल के गले पर ऐसे निशान हैं, जैसे उसका गला दबाया गया हो। दोनों बच्चों की निर्मम हत्या हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए। कमाल ने बताया कि जिस टांके (पानी का टैंक) में दोनों शव मिले उसका ढक्कन बंद था। टांके में दो फीट एक इंच ही पानी था। जबकि दोनों बच्चों की लंबाई 3 फीट से ज्यादा है। दोनों का मर्डर कर टांके में डाला गया है।

आदिल के पिता शौकत खान मदरसा पैरा टीचर हैं। आदिल उनका इकलौता बेटा था। जबकि हसनेन के पिता पीरबख्स मजदूरी करते हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

वहीं, जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी ने इस मामले पर कहा इस मामले पर स्टेशल टीम और डीएसटी को लगाया है। परिजन जैसी रिपोर्ट देंगे वैसे जांच को आगे बढ़ाएंगे। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारण पता लग सकेंगे।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img