Monday, October 26, 2026
27.5 C
Bhopal

संदिग्ध परिस्थितियों में बीएड छात्र का शव मिला:MCB में लॉज में किराए से रहता था

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में बीएड के छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में लॉज के पास शव मिला है। छात्र तीन दिनों से लापता था। शव जहां मिला है, वहां पास के लॉज में वो किराए पर रहता था। छात्र के सिर और गर्दन में चोट के निशान हैं। खून घटनास्थल पर फैला मिला है। एमसीबी पुलिस हत्या, आत्महत्या या हादसा, सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना कोतवाली मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ में जैन धर्मशाला के पास स्थित एक लॉज के पीछे झाड़ियों के पास रविवार सुबह लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छात्र के शव की शिनाख्त सौरभ कुजुर (24) निवासी अंबिकापुर के रूप में हुई है। सौरभ तीन दिनों से लापता था। वो मनेंद्रगढ़ में रहकर RNS बीएड कॉलेज में पढ़ रहा था।

हादसा या हत्या, सभी एंगल से जांच

सौरभ के गुमशुदगी की सूचना भी थाने में दी गई थी। शव मिलने की सूचना पर MCB SP चंद्र मोहन सिंह और फारेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा किया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया गया है। शव से बदबू भी आने लगी है।

छात्र सौरभ का जहां शव मिला है, वहां कुछ दूर पर खून के निशान हैं। उसके सिर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। एसपी चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि, सभी एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

सीसी कैमरों की भी जांच, की जा रही थी खोजबीन

छात्र सौरभ तीन दिनों से लापता था। उसके सभी सामान लॉज में मिले हैं। उसकी खोजबीन की जा रही थी। उसका पता नहीं चल पा रहा था। फोन से भी संपर्क नहीं हो पाया तो गुमशुदगी की सूचना मनेंद्रगढ़ थाने में दी गई थी। पुलिस जैन धर्मशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रही है।

Hot this week

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित...

Topics

कोहेफिजा में युवक का अपहरण कर बेदम पिटाई, झूठे केस की धमकी; शिकायत के बाद भी पुलिस मौन

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड शादी...

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img