Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

बड़ा बाग कब्रिस्तान में कब्रों के बाहर बिखरी हड्डियां

राजधानी भोपाल के बड़ा बाग कब्रिस्तान में एक बार फिर मरहूमों (दिवंगत) की कब्रों से हड्डियां बाहर बिखरी हुई पाई गई हैं। यह घटना कब्रिस्तान की सुरक्षा और संरक्षण पर गंभीर सवाल उठाती है। कोमी खिदमतगार भोपाल के हाजी मोहम्मद इमरान ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कब्रिस्तान में इस तरह की बे-हयाई सामने आई हो। भोपाल के अन्य कब्रिस्तानों में भी अक्सर ऐसी स्थिति देखी जाती है।

हाजी इमरान ने बताया कि एक सहयोगी ने बड़ा बाग कब्रिस्तान के पास से वीडियो और तस्वीरें भेजी हैं, जिनमें मरहूमों की लाशों की हड्डियां बिखरी हुईं हैं। यह स्थिति कब्रिस्तान सुरक्षा समिति की नाक के नीचे हो रही है। कब्रों से मानव अंग बाहर निकलकर मिट्टी के ढेर में मिल रहे हैं, जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि कब्रों में किसी प्रकार की छेड़छाड़ हो रही है।

उन्होंने कहा कि पहले भी कब्रों से हड्डियां चोरी होने की खबरें आती रही हैं, लेकिन यह एक बेहद अफसोसजनक स्थिति है। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड और कब्रिस्तानों की सुरक्षा समितियों को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। इस प्रकार की घटनाएं मुस्लिम समाज के लिए असहनीय हैं और समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

सुरक्षा समितियों को भंग करने की मांग

हाजी मोहम्मद इमरान ने वक्फ बोर्ड से कब्रिस्तानों की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की है और कहा कि सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि जो समितियां कब्रिस्तानों की सुरक्षा का कार्य नहीं कर पा रही हैं, उन्हें भंग कर नए और जागरूक युवाओं को यह जिम्मेदारी दी जाए। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच स्थित कब्रिस्तान, जो बंद पड़े हैं, उन्हें ठीक किया जाए और अतिक्रमण से मुक्त किया जाए।

मुस्लिम समाज अपनी मृत आत्माओं की शांति के लिए कब्रों की हिफाजत और सुरक्षा में पूरी तरह से जागरूक है और किसी भी स्थिति में इनका अपमान सहन नहीं करेगा। हाजी इमरान ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए, इस मामले की पूरी जांच की बात भी कही है।

इस मामले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल ने कहा कि इसकी सूचना प्राप्त हुई है, मैं तुरंत ही बड़ा बाग कब्रिस्तान की प्रबंधन कमेटी को निर्देश देता हूं कि वह इस तुरंत जल्द से जल्द ठीक करें।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

बरेठा घाट पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच फंसी बाइक, परिवार और बंदर गंभीर रूप से घायल

​बैतूल:जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेठा घाट पर...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...

डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुआ भोपाल का बुजुर्ग दंपती, जेवर गिरवी रख ठगों को दिए 22 लाख रुपए

​भोपाल:कोलार इलाके के कृष्णा कॉम्प्लेक्स (गणपति एन्क्लेव) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img