Tuesday, October 13, 2026
22.7 C
Bhopal

भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर ने फॉरच्यूनर से मारी टक्कर

शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी कार से तीन युवकों को टक्कर मारकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

बता दें आई-10 कार के एयरबैग खुलने से युवकों की जान बच गई है, इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।टीआई नीरज वर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात तीनों आरोपी और तीनों फरियादी एक ढाबे में अलग-अलग खाना खाने गए थे। इस बीच सेमरा निवासी फरियादी कुशल श्रीवास्तव किसी बात पर हंस रहा था, जिसे देखकर आरोपी विशाल मीणा ने हंसने की बात पर उससे विवाद शुरू कर दिया। उसे शक था कि कुशल उसका मजाक उड़ा रहा है। इसके बाद कुशल और साथी वहां से निकल गए।

सड़क की दूसरी तरफ गिरी कार

तब आरोपी ने अपनी फॉरच्यून कार से फरियादी की आई-10 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे आई-10 कार सवार कुशल श्रीवास्तव, उसके दोनों साले सनी गुप्ता और अंकित गुप्ता की कार में पीछे से फिल्मी स्टाइल में इतनी जोर से टक्कर मारी कि वे सड़क की दूसरी तरफ गिरे।

राहगीरों ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

इससे तीनों को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आरोपी विशाल मीणा ने पुलिस को गुमराह करने और सबूत छिपाने का भी काम किया। घटना को एक्सीडेंट बताने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने पड़ताल के बाद विशाल मीणा सहित दो अन्य पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img