Tuesday, October 13, 2026
22.7 C
Bhopal

नर्मदा तट महेश्वर में बैठक करेंगे सीएम डॉ मोहन

मोहन यादव कैबिनेट की बैठक इसी माह महेश्वर में होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबिनेट के सभी साथियों के साथ यहां बैठक करेंगे और देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में यहां के ऐतिहासिक किले व धार्मिक महत्व वाले स्थानों के विकास को लेकर फैसला लेंगे। बैठक की तारीख गणतंत्र दिवस के पहले या बाद में हो सकती है। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रानी दुर्गावती के किले वाले स्थान दमोह जिले के सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक कर चुके हैं।

सीएम डॉ मोहन यादव ने देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती वर्ष में साल भर कार्यक्रम करने का फैसला किया है। इसी तारतम्य में पिछले दिनों संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में देवी अहिल्याबाई को लेकर कई निर्णय लिए गए थे। अब इसी माह मोहन सरकार खरगोन जिले के महेश्वर में कैबिनेट बैठक करने वाली है। बताया जाता है कि कैबिनेट बैठक की प्रस्तावित तिथि 24 जनवरी है जो गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले है।

अफसरों के मुताबिक इस तारीख में बदलाव भी हो सकता है पर बैठक इसी महीने होना है, यह तय है। कैबिनेट की मीटिंग 24 को टली तो गणतंत्र दिवस के बाद होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ महेश्वर किले के पास देवी मां की पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही कैबिनेट की बैठक में मां नर्मदा के साथ नदी संरक्षण, पर्यावरण, वन, प्रदूषण से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन होगा। कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित होने के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कलेक्टर और एसपी महेश्वर का दौरा भी कर चुके हैं।

दशहरे पर महेश्वर शस्त्र पूजन करने गए थे सीएम

इसके पहले पिछले साल अक्टूबर में दशहरा पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवी अहिल्याबाई की राजधानी महेश्वर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवी अहिल्याबाई द्वारा किये गए लोक कल्याणकारी कार्यों का स्मरण कर महेश्वर क्षेत्र के लिए 83 करोड़ 29 लाख रुपए के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया था।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img