Friday, July 3, 2026
25.2 C
Bhopal

मंत्री के बयान का विरोध, छुट्‌टी पर तहसीलदार

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के एक बयान के विरोध में तहसीलदार और नायब तहसीलदार विरोध में उतर गए हैं। भोपाल के भी सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार सोमवार से अगले 3 दिन के लिए अवकाश पर चले गए। उन्होंने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। इससे पहले वे टीएल (समयावधि) मीटिंग में शामिल हुए।

ज्ञापन में बताया गया कि 10 जनवरी को मंत्री वर्मा ने एक महिला तहसीलदार पर टिप्पणी की थी। इससे सभी तहसीलदारों में आक्रोश व्याप्त है। इसके विरोध में सोमवार को तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर चले गए। इसका असर भोपाल में भी है। मप्र राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ के नेतृत्व में उन्होंने 13 से 15 जनवरी तक अवकाश पर रहने की बात कही है।

सुबह मीटिंग की, फिर छुट्‌टी पर चले गए

मामले में भोपाल जिले के एक दर्जन से ज्यादा तहसीलदारों ने सुबह एक सामूहिक बैठक की। फिर कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा। तहसीलदारों ने ज्ञापन टीएल मीटिंग में शामिल होने के बाद दिया। वहीं, उन्होंने आगामी आंदोलन के संबंध में चर्चा की।

ये काम होंगे प्रभावित तहसीलदारों के सामूहिक अवकाश पर होने के कारण राजस्व संबंधी कामकाज, भूमि विवाद सहित अन्य प्रशासनिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।

Hot this week

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और...

Topics

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img