Wednesday, October 14, 2026
21.8 C
Bhopal

ग्वालियर में जेल प्रहरी पर हमला करने वाला अरेस्ट

ग्वालियर में डेढ़ साल पहले जेल प्रहरी की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी रंजीत को पुलिस ने मुरैना के दिमनी से गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि फरारी के दौरान उसे शरण देने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। इससे पहले, पुलिस आरोपी के चार साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि साल 2023 में जेल प्रहरी विनोद पराछे पर 5 बदमाशों, रंजीत तोमर, रिंकू यादव, गगन यादव, गौतम यादव और सन्नी कमरिया ने चंदन नगर कलारी के पास जानलेवा हमला किया था। इस हमले में जेल प्रहरी की हालत गंभीर हो गई थी और उसे जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) में भर्ती कराया गया था, जहां वह कई दिनों तक इलाज के लिए भर्ती रहा। इस घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिंकू यादव, गगन यादव, गौतम यादव और सन्नी कमरिया को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी रंजीत तोमर फरार हो गया था और लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने ग्वालियर और मुरैना में उसके ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां कई बार दबिश दी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।

डेढ़ साल बाद घर लौटते ही पकड़ा गया

दो दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि रंजीत तोमर अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को उसकी घेराबंदी और गिरफ्तारी के लिए भेजा गया। टीम ने मुरैना के दिमनी में सावधानीपूर्वक उसके घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गोत्र पूछने पर फंस गया आरोपी

गिरफ्तारी के दौरान जब पुलिस ने उससे नाम पूछा, तो उसने अपना नाम गौरव दीक्षित बताया। लेकिन जब पुलिस ने उसका गोत्र पूछा, तो वह घबरा गया और अपने पिता से पूछने का प्रयास करने लगा। पुलिस को उसकी घबराहट से शक हो गया और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उसे ग्वालियर ले आई और उससे पूछताछ कर रही है।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img