Monday, April 13, 2026
25.1 C
Bhopal

बॉयफ्रेंड ने किया रेप

शराब पीकर घर पहुंचे बॉयफ्रेंड शुभम पटेल ने पहले तो गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट की और फिर रेप किया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के न्यू तुलसी विहार की है। वारदात की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाने पहुंची 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा कर उसके साथ गलत काम किया। अब जब भी वह शादी करने का कहती है, तो बॉयफ्रेंड बात टाल जाता है। वह कहता है कि जैसे ही अच्छी जॉब लग जाएगी वह खुद आकर उससे शादी की बात करेगा। दो अप्रैल को शुभम शराब पीकर उसके कमरे पर आया और गालियां देने लगा। इसके बाद मेरा गला दबाया और बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने गलत काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि जब अब शादी करने को कहा तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

2021 में हुई थी पहली मुलाकात

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की अपने बॉयफ्रेंड शुभम से पहली मुलाकात वर्ष 2021 में हुई थी। शुरूआती मुलाकात आगे बढ़ी तो उनकी आपस में बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे अच्छी दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया। कुछ दिन की फ्रेंडशिप के बाद उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। ग्वालियर थाना पुलिस का कहना है कि-

एक युवती ने शिकायत की है कि उसके ही दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और मारपीट की है। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल वह हाथ नहीं आया है।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img