Wednesday, September 2, 2026
23.1 C
Bhopal

पत्नी के प्रेमी को चाकू मारकर हत्या

उज्जैन के माकड़ोन थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार शाम की है। मृतक की पहचान रोहित मोंगिया (20) के रूप में हुई है। वह ग्राम कांथड़ी का रहने वाला था।

तराना तहसील के माकड़ोन थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कांथड़ी निवासी रोहित (पुत्र सोहन मोंगिया), उम्र 20 वर्ष, शनिवार शाम बच्चों को आइसक्रीम दिलाने गया था। इसी दौरान पास के ग्राम पानखेड़ी निवासी लखन (पुत्र सजन मोंगिया) ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी लखन मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल रोहित को परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के चचेरे भाई अरविंद सोलंकी ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे तुरंत गांव पहुंचे और रोहित को अस्पताल लेकर गए। रोहित ठेके पर मजदूरी करता था और उसका एक बड़ा भाई भी है।

पत्नी से अफेयर के शक में युवक की हत्या

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लखन की पत्नी मूल रूप से ग्राम कांथड़ी की रहने वाली है। विवाह के बाद उसका ससुराल पानखेड़ी में था, लेकिन वह अक्सर मायके में ही रहती थी। जहां उसका मृतक रोहित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस का मानना है कि इसी शक के चलते लखन ने रोहित की हत्या की है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को आसपास के गांवों में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। रविवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img