Wednesday, September 2, 2026
23.1 C
Bhopal

प्रेमी की शादी के पहले प्रेमिका ने किया सुसाइड

इंदौर के एरोड्रम इलाके में प्रेमी की शादी से निराश एक युवती ने आत्महत्या कर ली। रविवार शाम को हर्षिता प्रजाप्रत (19) का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। युवती के मामा ने उसे इस हालत में देखा और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस के अनुसार, हर्षिता का प्रेम प्रसंग पंकज नाम के युवक से चल रहा था, जो इलाके में ही रहता था। पंकज की दो दिन बाद शादी होने वाली थी, और जब हर्षिता को यह जानकारी मिली, तो उसने आत्महत्या करने का कदम उठाया। हर्षिता ने सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें लिखा था कि वह पंकज के बिना नहीं रह सकती और उसकी शादी के कारण जान दे रही है।

परिवार के मुताबिक, हर्षिता और पंकज के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन पंकज ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। हर्षिता एक ऑफिस में काम करती थी और उसके परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है। उसके पिता ई-रिक्शा चलाते हैं।

पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img