Tuesday, April 21, 2026
31.8 C
Bhopal

भोपाल में बीएससी के छात्र को डंपर ने कुचला, मौत

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बीएससी के एक छात्र को गिट्‌टी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई। चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से छात्र को हमीदिया अस्पताल पहुंचा गया। जहां मौत की पुष्टि होने के बाद शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है।

घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। मृतक की शिनाख्त गुरुवार सुबह परिजनों ने की। दोपहर में पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

भोपाल मेमोरियल परिसर में रहता है परिवार

21 वर्षीय सूजल मुंडा पुत्र तोनाराम मुंडा निवासी भोपाल मेमोरियल अस्पताल परिसर में रहता था। उसके पिता बीएमएचआरसी के कर्मचारी हैं। वह प्राइवेट कॉलेज से बीएससी फॉरेंसिक से फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार देर रात अयोध्या नगर से दोस्त के घर से खाना खाकर लौट रहा था। भानपुर ब्रिज पर उसे पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर ही डंपर को छोड़कर भाग गया।

एम्बुलेंस से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था

राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। जेब से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। हादसे के समय युवक ने कॉलेज ड्रेस पहना हुआ था। जिससे गुरुवार की सुबह उसके कॉलेज में संपर्क किया और युवक की पहचान की जा सकी।

परिवार का इकलौता बेटा था

मृतक के क्लासमेट रोहित पटेल ने बताया कि सूजल बहन के बाद परिवार का इकलौता बेटा था। वह ड्रेस में था और दोस्त के घर से लौट रहा था। तभी हादसे का शिकार हुआ। गुरुवार सुबह पुलिस की सूचना पर उसकी शिनाख्त की जा सकी है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। जिसमें गट्‌टी भरी हुई थी। हादसा रात करीब 12:15 बजे का है।

Hot this week

इंदौर PWD के तीन बड़े अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर | लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई...

भोपाल: ट्रैफिक सिग्नल पर कार सवार वकील पर साधु का हमला, त्रिशूल मारकर किया लहूलुहान

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर...

Topics

इंदौर PWD के तीन बड़े अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर | लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई...

भोपाल: ट्रैफिक सिग्नल पर कार सवार वकील पर साधु का हमला, त्रिशूल मारकर किया लहूलुहान

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

​ ​इंदौर। शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती...

पत्नी ने पति की हत्या प्रेमी से कराई बोली मुझे अफसोस नहीं

अवैध रिश्तों और धोखे की एक खौफनाक दास्तां सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img