Monday, February 16, 2026
28.1 C
Bhopal

कांग्रेस पार्षद के बिल्डर चाचा ने खुद को मारी गोली:घाटा होने से थे परेशान; सुसाइड नोट में लिखा-मुझे किसी का पैसा नहीं देना

ग्वालियर में शुक्रवार रात को कांग्रेस पार्षद के चाचा और बिल्डर हरिसिंह यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बिल्डर ने कट्टे से खुद को गोली मारी। एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने प्रॉपर्टी व्यवसाय में घाटा होने का जिक्र किया है। साथ ही लिखा है कि उन्हें किसी का एक भी रुपया नहीं चुकाना है, बल्कि कई लोगों से पैसा लेना है।

बच्चों के लिए लिखा मां का ख्याल रखना। घटना शुक्रवार रात हेमसिंह की परेड़, माधौगंज इलाके की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घर के काम में व्यस्त थे सभी, अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई

शहर के माधौगंज थाना स्थित हेमसिंह की परेड़ निवासी मंगल सिंह यादव कांग्रेस नेता हैं। वह वार्ड-53 से पार्षद और परिषद में उपनेता सत्तापक्ष हैं। उनके चाचा हरिसिंह यादव (50) पेशे से बिल्डर थे।

शुक्रवार रात को वह अपने कमरे में बैठे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनते ही पत्नी और बेटा कमरे में पहुंचे तो हरिसिंह यादव खून से लथपथ पड़े थे। पास ही एक कट्टा रखा था।

घटना की जानकारी मिलते ही माधौगंज थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। जांच के बाद शव को डेड हाउस में रखवा दिया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

घाटा होने की बात लिखी, पर कर्ज नहीं होने का भी जिक्र

पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया। उसमें लिखा है कि प्रॉपर्टी व्यवसाय में हुए घाटे से वह परेशान थे। साथ ही यह भी लिखा है कि उन्हें किसी का पैसा नहीं चुकाना है, बल्कि कई लोगों से अपना पैसा लेना है। सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं।

बच्चों के लिए लिखा मां का ख्याल रखना

बिल्डर ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि मेरे बाद बच्चों अच्छी तरह रहना। बेटों के लिए लिखा है कि अपनी मां का ख्याल रखना। साथ ही भाइयों, पत्नी व बच्चों से अपने इस कदम के लिए माफी मांगी है। हर किसी को अपना प्यार व आशीर्वाद दिया है।

बिल्डर ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि मेरे बाद बच्चों अच्छी तरह रहना। बेटों के लिए लिखा है कि अपनी मां का ख्याल रखना। साथ ही भाइयों, पत्नी व बच्चों से अपने इस कदम के लिए माफी मांगी है। हर किसी को अपना प्यार व आशीर्वाद दिया है।

कितने का हुआ घाटा स्पष्ट नहीं

पुलिस ने सुसाइड नोट की जांच की है, लेकिन उसमें घाटे की राशि का उल्लेख नहीं है। पुलिस अब मृतक के करीबियों और उनके व्यावसायिक साझेदारों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हाल ही में मृतक ने कहां और कितना पैसा लगाया था।

इस मामले में माधौगंज थाना पुलिस ने बताया कि बिल्डर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वह व्यवसाय में घाटा होने से परेशान थे और सुसाइड नोट भी छोड़ा है। फिलहाल शव को निगरानी में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

अस्पताल संचालक को धमका कर 10 लाख मांगने वाले RTI एक्टिविस्ट और दो यूट्यूबर पर FIR

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में आरटीआई और...

ई-रिक्शा में फिर ‘जेवर चोरी’, दंपती की सूझबूझ से पकड़ा गया संदिग्ध रिक्शा

​ग्वालियर: शहर में ई-रिक्शा में सफर करना अब सुरक्षित...

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

Topics

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img