Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

ट्यूटर के पति ने बच्ची को बैड टच किया:भोपाल में छठवीं की छात्रा रोते हुए बोली-अंकल अकेले में मेरे पार्ट्स छूते हैं

भोपाल में छठवीं की छात्रा के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। वारदात को कोचिंग टीचर के पति ने अंजाम दिया है। बच्ची के मुताबिक, पत्नी की गैर मौजूदगी में आरोपी उसके साथ अक्सर अश्लील हरकतें करता था।

मामला अवधपुरी इलाके का है। शुक्रवार को बच्ची ने कोचिंग जाने से इनकार किया तो मां ने पूछताछ की। इसके बाद बच्ची ने आरोपी की करतूत का खुलासा किया। बच्ची के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई रतन सिंह परिहार ने बताया कि 11 वर्षीय पीड़िता प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती है। घर के करीब ही एक महिला के पास ट्यूशन पढ़ने जाती है। बीते दो महीने से आरोपी नितिन देशमुख (55) पत्नी के यहां-वहां होते ही बच्ची के साथ गंदी हरकतें करता था।

गुरुवार को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान टीचर पड़ोस में गई थी। अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। वह बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स से छेड़खानी करने लगा।

मासूम बोली- अंकल गंदी हरकत करते हैं शुक्रवार को कोचिंग का समय हुआ तो पीड़िता ने जाने से इनकार कर दिया। मां ने वजह पूछी तो बच्ची रोने लगी। उसने मां से कहा- टीचर की गैर मौजूदगी में नितिन अंकल बैड टच करते हैं। उसने गुरुवार को आरोपी द्वारा की गई हरकत की पूरी जानकारी मां को दी।

मां ने पिता को बताया। इसके बाद दंपती बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। जहां काउंसिलिंग के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

पुलिस पर रौब झाड़ा, अधिकारियों के नाम लिए पुलिस आरोपी नितिन देशमुख के घर पहुंची तो वह रौब झाड़ने लगा। खुद को अखबार का संपादक बताया। कई अधिकारियों के नाम ले डाले। जब उससे पत्रकार होने के प्रमाण मांगे गए तो एक कार्ड दिखाया। एक अखबार का यह कार्ड दो साल पहले ही एक्सपायर हो चुका था।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img