Sunday, June 21, 2026
35.1 C
Bhopal

बिल्डर का प्लाट बेचकर भरेंगे ₹1.32 करोड़ का बिजली बिल:भोपाल की 2 बड़ी कॉलोनियों में नहीं कटेंगे कनेक्शन; सब स्टेशन भी बनेगा

भोपाल की न्यू जेल रोड स्थित दो बड़ी कॉलोनियों- द्वारकाधाम और गोकुल धाम में अब बिजली कनेक्शन नहीं कटेंगे। इससे 700 से ज्यादा परिवारों की रात अंधेरे में नहीं बीतेगी। मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में फैसला हुआ है कि कॉलोनी में बिल्डर का प्लाट बेचकर 1.32 करोड़ रुपए का बिजली का बिल भरा जाएगा। कॉलोनी में बिजली का सब स्टेशन भी बनेगा।

बिल बकाया होने की वजह से बिजली कंपनी दोनों ही कॉलोनियों के कनेक्शन काट देती है। 2 महीने में दो बार ऐसा हो चुका है। 14 नवंबर को भी कनेक्शन कट जाने से लगातार 25 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। इस पर रहवासी सीएम हाउस तक पहुंच गए थे। वहीं, मामले में मंत्री सारंग को भी दखल देना पड़ा। आखिरकार अब बिजली बिल को लेकर फैसला हो गया है।

7 करोड़ रुपए से डेवलपमेंट भी कराएंगे कॉलोनी में बिजली के मुद्दे पर मंत्री सारंग ने बैठक ली। जिसमें कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, बिजली कंपनी के अफसर भी मौजूद थे। निर्णय हुआ कि बिल्डर का जो 21 हजार वर्ग फीट का कॉमर्शियल भूखंड नगर निगम के पास बंधक है, उसे बेचकर बिल भर दिया जाए। वहीं, जिन रहवासियों द्वारा बिजली बिल जमा नहीं किए हैं, वे पांच किस्तों में बिल भरेंगे। पहली किस्त 15 दिसंबर को जमा की जाएगी। वहीं कॉलोनी में करीब सात करोड़ रुपए से विकास कार्य भी कराए जाएंगे।

बिल्डर पर केस दर्ज कराने थाने पहुंच गए थे लोग रात में गांधीनगर थाने पहुंचे, शिकायत की 14 नवंबर की रात रहवासी बिल्डर पर केस दर्ज कराने के लिए गांधीनगर थाने पहुंच गए थे। यहां उन्होंने बिल्डर पर धोखाधड़ी की एफआईआर कराने के लिए शिकायती आवेदन भी दिया था। पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो रात साढ़े 12 बजे वे सीएम हाउस पहुंचे थे। ताकि, सीएम डॉ. मोहन यादव को अपनी समस्या सुना सकें। हालांकि, उनकी सीएम डॉ. यादव से मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने सीएम हाउस के अफसर को आवेदन सौंपा था। अगले दिन मंत्री सारंग के पास भी गए थे। इस पर मंत्री ने यह बैठक बुलाई थी।

रहवासियों की यह थी समस्या रहवासियों ने बताया कि द्वारकाधाम और गोकुलधाम में करीब 700 परिवार रहते हैं। हमारे बिल्डर ने सिंगल एचटी कनेक्शन ले रखा है। जिन्हें रहवासी बिजली बिल की राशि जमा कराते हैं। 95 प्रतिशत से अधिक रहवासी नियमित रूप से बिल की राशि देते हैं, लेकिन बिल्डर ने यह राशि बिजली कंपनी को नहीं दी। इससे बकाया राशि अधिक हो गई है। इस कारण दो महीने में दो बार कनेक्शन काट दिए गए। बिजली गुल होने से दिक्कतें खड़ी हो जाती है। कॉलोनी में करीब 100 पूर्व सैनिक परिवार, 100 डॉक्टर परिवार और बाकी सभी संभ्रांत लोग रहते हैं।

Hot this week

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा: दुकान का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में एक किराना व्यापारी को...

Topics

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत

​जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img