Wednesday, November 18, 2026
17.1 C
Bhopal

महिला के पेट में दो साल बाद निकली कैंची:ग्वालियर के अस्पताल में कराया था ऑपरेशन; पीड़ित बोलीं-असहनीय दर्द झेला

भिंड जिला अस्पताल में एक महिला के पेट में कैंची मिलने का मामला सामने आया है। 44 साल की महिला का दो साल पहले ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद से उसके पेट में दर्द हो रहा था। शुक्रवार को जब सीटी स्कैन कराया गया तब इसका खुलासा हुआ।

सौंधा गोहद की रहने वाली कमला बाई ने बताया कि पिछले दो साल से पेट दर्द से परेशान थीं। बार-बार जांच और दवाओं के बावजूद कोई राहत नहीं मिली। आखिरकार, दर्द बढ़ने पर भिंड जिला अस्पताल में सीटी स्कैन करवाया। स्कैन प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि स्कैन करते ही पेट में एक धातु की वस्तु दिखाई दी, जो बाद में कैंची निकली।

कैंसर की गांठ का कराया था ऑपरेशन कमला बाई के मुताबिक, 20 फरवरी 2022 को ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में पेट में कैंसर की गांठ का ऑपरेशन हुआ था। इस दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही से ऑपरेशन के बाद पेट में कैंची छोड़ दी। तब से लगातार दर्द से परेशान थीं, लेकिन कोई भी डॉक्टर असली समस्या को नहीं पकड़ पाया।

परिजन बोले- कानूनी कार्रवाई करेंगे पीड़िता कमला बाई के परिवार ने डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस लापरवाही के कारण कमला बाई को दो साल तक असहनीय दर्द झेलना पड़ा। वे अब न्याय के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। जिला अस्पताल के अधिकारियों ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है।

Hot this week

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img