Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

25 सेकंड में सवा लाख की बुलेट चोरी

उज्जैन में लगातार हो रही वाहनों की चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार चोरों ने राह चलते सड़क पर खड़ी बुलेट चोरी कर ली। बाइक से आए दो बदमाशों ने पहले बुलेट का ताला तोड़ा। फिर मात्र 25 सेकंड में बुलेट चोरी कर फरार हो गए।

नारायणपुरा में रहने वाले मोहित मेहर गुरुवार रात 8 बजे वेद नगर स्थित पवनपुत्र नामक जिम गए थे। जिम के बाहर उन्होंने अपनी बुलेट (MP 13 EN 2853) गाड़ी खड़ी की और ऊपर चले गए। इसी दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने चलती सड़क पर पहले अपने पैर से बुलेट का ताला तोड़ा। इसके बाद बाइक से रेकी की। कुछ देर बाद दोबारा लौटे। फिर कुछ ही सेकंड में बुलेट लेकर फरार हो गए।

देखिए विजुअल

नानाखेड़ा थाने में शिकायत, आरोपियों का सुराग नहीं शनिवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों बदमाश बुलेट चोरी करते नजर आ रहे हैं। मोहित ने बताया कि सवा लाख रुपए से अधिक कीमत की बुलेट बदमाश चोरी कर ले गए। घटना की शिकायत नानाखेड़ा थाना पुलिस से की गई है।

11 महीने में 300 से ज्यादा दोपहिया वाहन चोरी हो गए उज्जैन में वाहन चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जनवरी से नवंबर के बीच 11 महीनों में 300 से ज्यादा स्कूटर और मोटरसाइकिल चोरी हुईं। तीन थानों में 2024 में 594 और 2023 में 672 बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज की गईं। 21 अगस्त 2025 को मक्सी रोड की तिरुपति सोलिटेयर कॉलोनी से छह बदमाश तीन बाइक चुरा ले गए। इससे पहले स्टूडेंट और इंजीनियर की बाइक भी दिनदहाड़े व चंद मिनटों में चोरी हुईं, जिनके सीसीटीवी फुटेज सामने आए।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

Topics

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img