Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

पोस्टर लगाकर गणपति को बताया ईदगाह का राजा

भोपाल गेट स्थित स्टेट बैंक चौराहे पर लगे एक पोस्टर से विवाद खड़ा हो गया। पोस्टर समस्त सिंधु मित्र मंडल के द्वारा मंगलवार को गणेश उत्सव के संदर्भ में लगाया गया था। जिसमें “गणेश उत्सव ईदगाह के राजा” लिखा था। जिसे मुस्लिम समुदाय के लोगों की आपत्ति के बाद हटा दिया गया।

पोस्टर में बीजेपी मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा का भी नाम लिखा था। लेकिन उन्होंने खुद के नाम लिखे जाने की जानकारी से इनकार किया।

सोशल मीडिया पर ली आपत्ति

भोपाल गेट पर लगे पोस्टर को लेकर अनवर पठान ने सोशल मीडिया पर लिखा “ईदगाह हिल्स का कोई राजा नहीं हो सकता, यह इलाका सभी के लिए है और इस प्रकार के शब्दों से समाज में रोष उत्पन्न हो सकता है।” उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस पोस्टर को हटा दिया जाए ताकि किसी भी समुदाय की भावना आहत न हो।

गणेश जी हिंदू धर्म के राजा, किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए

वहीं, बीजेपी नेता राकेश कुकरेजा ने इसका विरोध किया और कहा कि गणेश जी हिंदू धर्म के राजा हैं, और जब गणेश जी का नाम किसी स्थान के साथ जोड़ा जाता है, तो इसमें कोई गलत बात नहीं होनी चाहिए। कुकरेजा ने कहा, “अगर बच्चों ने ईदगाह हिल्स के राजा का नाम लिखा है, तो उसमें किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए।”

कुकरेजा ने प्रशासन से अपील की है कि अगर किसी को ईदगाह हिल्स के नाम पर आपत्ति है, तो ईदगाह का नाम बदल दिया जाना चाहिए।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img