Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

ड्रिप लगे बीमार दोस्त को बाइक पर घुमाया

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है। दो दोस्त हाथ में ड्रिप लगे एक बीमार दोस्त को बाइक पर घुमाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।16 सेकंड के इस वीडियो में तीन दोस्त बाइक पर दिख रहे हैं। एक युवक बाइक चला रहा है। बीच में बीमार दोस्त बैठा है और तीसरा दोस्त पीछे बैठकर उसकी ड्रिप की बोतल पकड़े हुए है।

घटना ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी इलाके की है। घटना दो दिन पहले रात की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बीमार युवक ने खुद अपने दोस्तों को फोन कर अस्पताल बुलाया था। इसके बाद दोनों दोस्त उसे बाइक पर घुमाने ले गए थे। हालांकि बीमार दोस्त को घूमने के बाद वे उसे वापस अस्पताल छोड़ आए थे। बीमार दोस्त को बाइक पर घूमाते युवकों का यह वीडियो रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक ने बनाया है। युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img