Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन का ऐलान-जनप्रतिनिधियों का वेतन 20% बढ़ेगा ,महापौर-पाषर्दों की सैलरी बढ़ी

मध्यप्रदेश सरकार ने महापौरों की सैलरी 4400 रुपए बढ़ा दी। अब उनको 22 हजार की जगह 26,400 रुपए महीना मिलेगा। इसके अलावा, उपाध्यक्ष, पार्षद, नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद समेत नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद के मानदेय में भी इजाफा किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका ऐलान सोमवार को किया।

सीएम हाउस में देवी अहिल्या बाई होलकर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर में 413 नगरीय निकायों से 3300 जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

सीएम ने कहा कि अच्छा काम करने वाले नगर निगम को 5 करोड़ और नगर पालिका को 2 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। सीएम डॉ. मोहन और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं से राखी भी बंधवाई।

सड़क चौड़ीकरण पर FAR के हिसाब से मुआवजा

सीएम ने सिंगल क्लिक के माध्यम से TDR (ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स) का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, ‘जहां-जहां सड़क चौड़ीकरण हुआ, वहां मुआवजे का मुद्दा था। आज के बाद नगर निगम एरिया में 24 मीटर से बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण के लिए किसी भी जमीन या मकान लेंगे, तो उसे FAR (फ्लोर रेश्यो एरिया) के हिसाब से मुआवजा देंगे। पैसा नगर निगम के पास आएगा।

उद्योग आधारित वर्ष मनाने वाले हैं। कोशिश है कि लघु, कुटीर महिला स्व-सहायता समूह को मिलाकर रोजगार उपलब्ध कराएं। भविष्य में हर जिले में सम्मान के साथ पुलिस बैंक के साथ कार्यक्रम हो सकेंगे।’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनप्रतिनिधि सम्मेलन में महिलाओं से राखी भी बंधवाई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनप्रतिनिधि सम्मेलन में महिलाओं से राखी भी बंधवाई।

महिला सशक्तिकरण भाजपा का लक्ष्य

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘भगवान शिव में शक्ति हैं, तो शिव हैं। बिना महिला शक्ति के समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। महिला सशक्तिकरण भाजपा का लक्ष्य है, इसलिए महिलाओं के लिए लाड़ली बहाना योजना हो या अन्य योजना, ये सब महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की हैं। एमपी पहला राज्य है, जिसने स्थानीय निकाय के चुनाव में 50% आरक्षण महिलाओं को दिया।

कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने दिया नया नारा
सबके भैया मोहन भैया
बहनों के भैया मोहन भैया
भाइयों के भैया मोहन भैया

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img