Friday, April 3, 2026
25.1 C
Bhopal

एटीएम कार्ड का क्लोन बनाया, पूर्व विधायक के 6.83 लाख उड़ाए

भोपाल की अरेरा कॉलोनी में रहने वाले बीजेपी के पूर्व विधायक रामकिशन चौहान के एटीएम का क्लोन बनाकर खाते से 6.83 लाख रुपए उड़ाने का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक अरेरा कॉलोनी में रहने वाले रामकिशन चौहान भोजपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। पंजाब नेशनल बैंक में उनका खाता है। 5 मई को उनके बैंक खाते से 92 रुपए के ट्रांजेक्शन होने का मैसेज आया था। इसके बाद वह बैंक पहुंचे और उन्होंने खाते की डिटेल निकाली। इसमें पता चला कि 2 फरवरी से 1 मई के बीच 54 बार हुए ट्रांजेक्शन के माध्यम से 6 लाख 83 हजार रुपए निकाले गए हैं। तब उन्होंने लिखित शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बूथ पर बनाया गया क्लोन

पुलिस की जांच में साफ हुआ कि पूर्व विधायक ने फरवरी महीने में अरेरा कॉलोनी के एक एटीएम से रकम निकाली थी। पुलिस का अनुमान है कि इसी दौरान उनके कार्ड का क्लोन बनाया गया। जिससे पूरी जालसाजी की वारदात को अंजाम दिया गया। अब पुलिस एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।

Hot this week

टीटी नगर पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचा, सवा किलो से अधिक गांजा बरामद

​ ​भोपाल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजधानी की...

भोपाल देहात पुलिस का एक्शन: फार्म हाउस और कॉलोनियों में चला सघन चेकिंग अभियान

​भोपाल। नशे के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम...

मंदाकिनी चौराहे पर शराब दुकान का भारी विरोध, जैन समाज और रहवासियों ने घेरा ठेका

​भोपाल। राजधानी के कोलार स्थित मंदाकिनी चौराहे पर शराब...

पिपलानी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गार्ड की मौत

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Topics

टीटी नगर पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचा, सवा किलो से अधिक गांजा बरामद

​ ​भोपाल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजधानी की...

पिपलानी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गार्ड की मौत

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

भोपाल: किसानों के 42 लाख हड़पने वाले समिति के 3 कर्मचारियों पर केस दर्ज

​भोपाल। ईटखेड़ी इलाके में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला...

मंगलवारा पुलिस की मुस्तैदी: महज 20 घंटे में खोज निकाला 14 वर्षीय लापता बालक

​भोपाल। राजधानी की मंगलवारा थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और...

शराब पार्टी कर रहे युवकों से चाकू की नोक पर लूट, वीडियो वायरल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित भेल के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img