Saturday, November 28, 2026
22.1 C
Bhopal

एटीएम कार्ड का क्लोन बनाया, पूर्व विधायक के 6.83 लाख उड़ाए

भोपाल की अरेरा कॉलोनी में रहने वाले बीजेपी के पूर्व विधायक रामकिशन चौहान के एटीएम का क्लोन बनाकर खाते से 6.83 लाख रुपए उड़ाने का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक अरेरा कॉलोनी में रहने वाले रामकिशन चौहान भोजपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। पंजाब नेशनल बैंक में उनका खाता है। 5 मई को उनके बैंक खाते से 92 रुपए के ट्रांजेक्शन होने का मैसेज आया था। इसके बाद वह बैंक पहुंचे और उन्होंने खाते की डिटेल निकाली। इसमें पता चला कि 2 फरवरी से 1 मई के बीच 54 बार हुए ट्रांजेक्शन के माध्यम से 6 लाख 83 हजार रुपए निकाले गए हैं। तब उन्होंने लिखित शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बूथ पर बनाया गया क्लोन

पुलिस की जांच में साफ हुआ कि पूर्व विधायक ने फरवरी महीने में अरेरा कॉलोनी के एक एटीएम से रकम निकाली थी। पुलिस का अनुमान है कि इसी दौरान उनके कार्ड का क्लोन बनाया गया। जिससे पूरी जालसाजी की वारदात को अंजाम दिया गया। अब पुलिस एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।

Hot this week

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img