Sunday, April 5, 2026
23.1 C
Bhopal

CM मोहन बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है: गाय वाला मुख्यमंत्री है

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अंग्रेजों के भारत में जब पाकिस्तान, बंगलादेश, भूटान समेत अन्य देश एक होते थे, उस समय आईसीएस होती थी। उस एग्जाम में अंग्रेजों को घमंड था कि हम बहुत महान हैं। हमारे खून में विशेष गुण हैं। वो भूल गए थे कि यह सत्ता सुख, राज्य और अधिकार, इससे आगे भी और कुछ है।

उस दौर में आईसीएस की वो एग्जाम नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने 23 साल में पास की थी। उन्होंने एग्जाम के रिजल्ट में टॉप सूची में आने के बाद उस नौकरी को लात मार दी थी। यह देश महान है। यही कारण है कि एक चाय वाला प्रधानमंत्री है और गाय वाला आपके सामने बोल रहा है।

यह बात CM ने बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में कही। यहां यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) सिविल सर्विसेज परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण मध्यप्रदेश के 60 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कुल 60 प्रतिभागियों में से 15 युवतियां हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सीएम ने ई-ज्ञान सेतु का शुभारंभ किया। इसके जरिए यूट्यूब व अन्य प्लेटफार्म पर बच्चों को स्टडी मटेरियल ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें ऑनलाइन कोर्स, वीडियो ट्यूटोरियल और अन्य सामग्री शामिल है। ई-ज्ञान सेतु पर मेडिकल से लेकर इंजीनियरिंग व बिजनेस से जुड़े स्टडी मटेरियल उपलब्ध होंगे। इसके लिए भोपाल व इंदौर समेत प्रदेश के 10 जिलों में डिजिटल स्टूडियो तैयार किए गए हैं।

‘ज्यादातर सरकारी स्कूलों से निकलने वाले कैंडिडेट्स हैं’ कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यूपीएससी में आज तक के सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। मुझे बताया गया कि इस बार बच्चों की संख्या इतनी बढ़ गई कि मंच छोटा पड़ गया। मेरी तो कामना है कि प्रदेश से इतने प्रतिभागी हो कि मंच के आगे की जगह भी कम पड़ जाए। अधिकांश सरकारी स्कूलों से निकलने वाले बच्चे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। सरकारी स्कूल, सरकारी कॉलेज, अभावों की उस पराकाष्ठा के बीच से निकले हैं। हमारे यहां तो लक्ष्मी का महत्व यदि किसी वनस्पती में है तो कमल में है और कमल तो कीचड़ में ही खिलते हैं।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img