Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

CM डॉ. माेहन यादव ने किया हनुमान चालीसा पाठ

भोपाल के संतनगर स्थित हेमू कॉलाेनी में शनिवार को 11 हजार श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- कई जन्मों के पुण्य के बाद यह घड़ी आ रही है। हम सब पुण्यात्मा हैं जिन्हें इसे देखने का मौका मिल रहा है। 48 घंटे बाद भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसके बाद जल्द ही एक बार फिर अखंड भारत का स्वरूप बनने की स्थिति बन जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा- अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भारत में रामराज्य के प्राकट्य का चरण शुरू होने वाला है। भारत सदियों पहले भी दुश्मनों की निगाह में कांटा बनकर खटकता था। तब आतताइयों ने हमारे धर्म स्थलों पर गलत निगाह डालते हुए नुकसान किया था। अयोध्या में राम मंदिर विक्रमादित्य ने बनवाया था। राम मंदिर का बनना अखंड भारत के लिए बड़ा कदम है। पंजाब, सिंध, अफगानिस्तान सब फिर अखंड भारत का हिस्सा बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा- समय जैसे-जैसे बदल रहा है, वैसे ही कई कांग्रेस मित्र कांग्रेस छोड़कर आ रहे हैं। कह रहे हैं कि हमारी पार्टी गलत दिशा में जा रही है। हनुमानजी, भगवान राम के भी साथ थे और कृष्ण के साथ भी थे। हनुमान जी हमें ताकत देने का काम करते हैं।

मुख्यमंत्री ने भगवान राम और कृष्ण के रुपों में कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों की प्रशंसा की। इस मौके पर डिप्टी सीएम राजेंद्र कुमार शुक्ल, विधायक रामेश्वर शर्मा की मौजूद रहें।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img