Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

CM बोले-ज्यादा दिनों तक भारत अलग-अलग नहीं दिखेगा

बांग्लादेश में उपजे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। कहा- वर्तमान का हमारा भारत या अखंड भारत का दृश्य अपने आप अपनी आंखों के सामने आएगा। आज नहीं तो कल….यह बात मान कर चलिए।

मेरा दायित्व ऐसा है कि मुझे बोलने में कठिनाई है, अन्यथा ज्यादा दिन तक भारत अलग-अलग नहीं दिखेगा। भारत एक ही दिखेगा। कोई इससे अलग नहीं हो सकता, क्योंकि इसकी संस्कृति एक है। संस्कृत से संस्कृति बनी है, और संस्कृति का अर्थ ही यह है कि हमारी भाषा, हमारा आचार-विचार, व्यवहार हैं।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को भोपाल के सप्रे संग्रहालय में आयोजित भारतीय हिन्दी भाषा महोत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने माधवराव सप्रे संग्रहालय की संचालित गतिविधियों की सराहना की, और संग्रहालय को राज्य सरकार से दिए जा रहे 10 लाख रुपए के अनुदान को बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सप्रे संग्रहालय में भारतीय हिन्दी भाषा महोत्सव में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सप्रे संग्रहालय में भारतीय हिन्दी भाषा महोत्सव में शामिल हुए।

संस्कृत की बेटी है हिन्दी

सीएम ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा- भारतीय भाषा में हिंदी भाषा से संबंध जोड़ने की बात आई। ऐसा कहते हैं जिसका कुल अच्छा, उसका पुत्र अच्छा। कुल से पुत्र-पुत्री की पहचान होती है। हिंदी की बात करेंगे तो हिंदी का कुल किससे जुड़ेगा? संस्कृत से जुड़ेगा। हिंदी संस्कृत की पुत्री है।

भाषा के नाते संस्कृत से हमारी अपनी संस्कृति का अहसास करना पड़ेगा। जैसे भारतीय संस्कृति कहेंगे तो पूरी भारतीय संस्कृति में इसकी व्यापकता है। आज नहीं तो कल यह बात मान कर चलिए।

एक तरह से अखंड भारत का दृश्य अपने आप आंखों के सामने आएगा। मेरा दायित्व ऐसा है कि मुझे बोलने में कठिनाई है। भारत एक ही दिखेगा, कोई इससे अलग नहीं हो सकता। क्योंकि इसकी संस्कृति एक है और मूल में सबकी संस्कृति संस्कृत से बनी है, और संस्कृति का अर्थ ही हमारी भाषा, आचार-विचार, व्यवहार ​​​​​​से है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बोलियों का अलग महत्व

सीएम ने कहा- जैसे हिमालय एक है लेकिन वहां से गंगोत्री भी निकल रही है, यमुनोत्री भी निकल रही है भागीरथी, अलकनंदा भी निकल रही है। उसी प्रकार से हिमालय की भूमिका वाली हमारी संस्कृति है। भाषा की बोली से उत्पत्ति हो उसके पहले बोली का परिष्कार भी जरूरी है, और बोलियां की मिठास और उसका आनंद भी अलग है।

बोलियों की विशेषता उनके इतिहास से जुड़ी हुई हैं। जब हम बोली के अंदर जाएंगे तो बुंदेली में शौर्य-पराक्रम से भर जाएंगे और मालवा में जाएंगे तो डिप्लोमैटिक हो जाएंगे। यह विनोद का विषय है और अंदर जाएंगे तो गहराई समझ आएगी।

RSS विचारकों की किताबों पर कहा- जिसे पढ़ना है वो पढ़े

कॉलेजों में आरएसएस विचारकों की किताबें रखवाने पर मचे विवाद पर सीएम ने कहा- दो, चार, पांच दिन से रोज नाटक चल रहा है कि हम अपने पाठ्यक्रम में इन लेखकों को ला रहे हैं उस लेखक को ला रहे हैं। हमने तो उदारतापूर्वक पाठ्यक्रम का तो कोर्स बदला ही नहीं।

वह कोर्स तो बनना बाकी है उसकी कमेटी है अध्ययन मंडल है वह फाइनल करेगा। लेकिन, यह जरूर कहा कि 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बने हैं वहां हमने लाइब्रेरी बनाई है।

हमने कहा है लाइब्रेरी में कोई भी विचारवान लेखक होगा सबकी पुस्तकें वहां रखी जाएं। अब पुस्तक नहीं रखें तो क्या करें? पुस्तक तो रखनी पड़ेंगी। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के होंगे या अन्य कोई होंगे हम तो उनकी पुस्तक रखेंगे।

आपकी इच्छा हो तो पढ़ो, ना हो तो मत पढ़ो। ज्ञान तो ऐसा माना जाता है कि ज्ञान तो दसों दिशाओं से आना चाहिए भारत की विशेषता ही यह है भारत के आगे बढ़ने का कारण ही यही है।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img