Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

पशुओं को जबर्दस्ती गाड़ी से उतारा

भोपाल के गोल्डन सिटी कॉलोनी क्षेत्र में नगर निगम की गाड़ी से कुछ लोगों ने पशुओं को जबर्दस्ती उतार लिया। इस पर निगम ने कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया है।

विगत दिवस गोवर्धन परियोजना का अमला गोल्डन सिटी कालोनी क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई के लिए गया था। वहां दो भैस को पकड़कर निगम के वाहन में रखा। निगम अमला उक्त कार्रवाई कर रहा था। तभी राम सिंह मीणा नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ आया और वाहन के सामने अपनी बाइक लगाकर अमले के साथ गाली-गलौच, धक्का-मुक्की एवं जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन वाहन में चढ़कर पशुओं को उतार लिया। वहीं, गैंग प्रभारी विनोद मालवीय व मो. साबिर के साथ मारपीट भी की।

थाने में आवेदन दिया
इस घटना को लेकर गैंग प्रभारी मो. साबिर व विनोद कुमार मालवीय ने थाना मिसरोद में राम सिंह मीणा एवं उनके साथियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कार्रवाई के लिए मिसरोद थाने में आवेदन दिया है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img