Thursday, April 9, 2026
32.1 C
Bhopal

वंचित आवासहीनों के लिए लागू होगी मुख्यमंत्री जन आवास योजना : मुख्यमंत्री

    

प्रदेश में कोई भी घर, इलाज और शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा
प्रत्येक पात्र को मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ
शत-प्रतिशत सेचुरेशन के लिए सितम्बर-अक्टूबर में चलेगा विशेष अभियान
माफिया से मुक्त 21 हजार एकड़ भूमि पर गरीबों के लिए बनेंगी स्वराज कॉलोनियाँ
प्रदेश के स्थापना दिवस पर एक सप्ताह तक चलेंगी गतिविधियाँ
धार के कारम बांध के जल की सुरक्षित निकासी के लिए मार्ग बनाने वाले पोकलेन ड्रायवरों को सम्मान स्वरूप दी जाएगी 02-02 लाख रूपए की सम्मान निधि
बालाघाट जिले में डॉ. हेडगेवार की स्मृतियों को सहेजने बनेगा स्मारक
मुख्यमंत्री श्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुआ राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
भारी वर्षा के बीच हुआ परेड कार्यक्रम और अलंकरण समारोह
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परेड में शामिल सभी प्लाटूंस के धैर्य, संयम और संकल्प को सराहा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य शासन का संकल्प है कि प्रदेश की धरती पर कोई भी परिवार बिना जमीन और बिना घर के नहीं रहेगा, कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा, कोई मेधावी विद्यार्थी धन के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा, कोई भी बच्चा बेसहारा नहीं रहेगा, कोई भी परिवार साफ पीने के पानी से वंचित नहीं रहेगा और कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जनता से इन क्षेत्रों में सरकार के साथ मिल कर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटी बचाना, नशा मुक्त समाज बनाना, ऊर्जा की बचत, पानी बचाना, पेड़ लगाना और स्वच्छता में सक्रियता से भाग लेना प्रत्येक प्रदेशवासी का कर्त्तव्य है। उन्होंने प्रदेशवासियों को अपने इन नागरिक कर्त्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। पुलिस बैंड की धुन के साथ राष्ट्र गान हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान को परेड द्वारा सलामी दी गई। परेड कमांडर सहायक पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में परेड में एसटीएफ, विशेष सशस्त्र बल उत्तरी जोन एवं दक्षिण जोन, जिला पुलिस बल, हॉक फोर्स, शासकीय रेल पुलिस, विशेष सशस्त्र बल, जिला बल का महिला दल, जेल विभाग, नगर सेना, एनसीसी सीनियर विंग गर्ल्स, एनसीसी सीनियर विंग बॉयस, गाईड गर्ल्स, स्काउट और पुलिस बैंड की टुकड़ियाँ शामिल हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर पदक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्वारा वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्य के लिए प्रदत्त पदक पुलिस, होमगार्ड तथा जेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रदान किए।

Hot this week

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...

वरिष्ठ IPS वरुण कपूर को मिली भोपाल संभाग की कमान

वजाहत खान, सीनियर रिपोर्टर भोपाल | मध्य प्रदेश शासन ने...

बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 6 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

​धार। जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में सोमवार-मंगलवार की...

कॉलेज छात्रा से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में एक कॉलेज छात्रा...

Topics

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...

वरिष्ठ IPS वरुण कपूर को मिली भोपाल संभाग की कमान

वजाहत खान, सीनियर रिपोर्टर भोपाल | मध्य प्रदेश शासन ने...

कॉलेज छात्रा से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में एक कॉलेज छात्रा...

भोपाल: स्कूटी टकराने पर बदमाश ने सरेराह चलाया कट्टा

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बागउमराव दूल्हा...

भोपाल: स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल लूट, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर...

कॉलेज के पास शराब दुकान का विरोध: ABVP का उग्र प्रदर्शन, पथराव और चक्काजाम

​भोपाल। राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर बुधवार को अखिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img