Wednesday, June 24, 2026
26.8 C
Bhopal

भोपाल में कोलगेट से भरे कंटेनर में आग

भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे स्थित खजूरी में रविवार दोपहर एक कंटेनर में भीषण आग लग गई। कंटेनर कोलगेट टूथपेस्ट से भरा था। देखते ही देखते कंटेनर का केबिन जलकर राख हो गया। दमकलों की मदद से कंटेनर में भरा लाखों का माल बचा लिया गया।

घटना दोपहर 3 बजे लगी। जिसे करीब डेढ़ घंटे में काबू पा जा सका। कंटेनर (एनएल 01 जी-6392) में आग लगने से केबिन पूरी तरह से जल गया। ड्राइवर और क्लियर ने कूदकर अपनी जान बचाई। बैरागढ़ (संत हिरदाराम) फायर स्टेशन से दमकलकर्मी राजू रुघवानी, फरहान अली, मसूद अली, सेम सिंह मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। ड्राइवर राजू ने बताया, शार्ट सर्किट की वजह से केबिन में अचानक आग लग गई। तब कंटेनर खजूरी मार्केट में खड़ा था। धीरे-धीरे आग फैल गई और पूरे केबिन को चपेट में ले लिया।

आग लगने की वजह से केबिन पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

आग लगने की वजह से केबिन पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

कंटेनर में रखें बॉक्स भी जलने ल ड्राइवर राजू ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने लगी। हालांकि, केबिन कुछ ही देर में पूरी तरह से जल गया था। आग की लपटों की वजह से कंटेनर भी गर्म हो गया। इस वजह से अंदर रखा लाखों रुपए का माल जलने लगी। इसलिए सबसे बड़ी चुनौती बॉक्सों को आग से बचाने की थी। कंटेनर खोलकर आग बुझाने लगी। इससे यह माल बचा लिया गया।

कंटेनर में कोलगेट टूथपेस्ट के बॉक्स रखे थे। समय रहते इन्हें बचा लिया गया।

कंटेनर में कोलगेट टूथपेस्ट के बॉक्स रखे थे। समय रहते इन्हें बचा लिया गया।

दो दमकल और एक टैंकर की मदद से काबू पाय बैरागढ़ फायर स्टेशन से दो दमकलें मौके पर पहुंची। वहीं, एक टैंकर फतेहगढ़ फायर स्टेशन से मौके पर भेजा गया। तीनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

कंटेनर खुलवाकर बुझाई आग आग पर काबू पाने के लिए कंटेनर के गेट खोले गए। जैसे ही गेट खुला धुआं निकलने लगा। आग से कुछ बॉक्स जल गए थे। इसलिए अंदर पानी का छिड़काव किया गया। इसके बाद आग बुझाई जा सकी।

आग की वजह से कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

आग की वजह से कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

हाईवे पर जाम की स्थिति, पुलिस भी पहुंचा कंटेनर में आग लगने के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। कई गाड़ियां रोक दी गई। वहीं, घटना को देखने वालों की भीड़ भी लग गई। इसके चलते खजूरी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाया। इसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img