Saturday, October 3, 2026
33 C
Bhopal

पति को बीयर पिलाई, फिर छाती पर बैठकर गला दबाया

ग्वालियर में नाबालिग भाई के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि पति की छाती पर बैठकर गला घोंटा था। इससे पहले फ्राइड फिश खाई और बीयर पार्टी की। क्राइम सीरियल देखकर पति को मौत के घाट उतारा। उसका पति के दोस्त के साथ अफेयर था।

दरअसल, 19 सितंबर को गिरवाई नाका इलाके में रहने वाले लोकेंद्र कुशवाह (24) का शव घर में कमरे में मिला था। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पत्नी अंजली और उसके मौसेरे भाई से पूछताछ की। भाई ने मर्डर की पूरी कहानी बता दी। बाद में अंजली कुशवाह (23) ने भी वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने बताया कि बॉयफ्रेंड के लिए पति की हत्या की। वारदात में बॉयफ्रेंड का नाम नहीं आए, इसके लिए उसे नौकरी करने केरल भेज दिया। पुलिस ने नाबालिग मौसेरे भाई, अंजली और प्रेमी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

अंजली कुशवाह पर पति की हत्या का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अंजली कुशवाह पर पति की हत्या का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गले पर निशान देख पुलिस को कॉल किया

एसपी ने बताया कि लोकेंद्र प्राइवेट जॉब करता था। परिवार में पिता नंदलाल और पत्नी अंजली कुशवाह (23) हैं। 2020 में दोनों की शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है।

19 सितंबर को अंजली से मिलने उसकी मौसी का 17 साल का बेटा नंदू आया था। दोपहर करीब 3 बजे जब ससुर घर पहुंचे, तो बहू ने बताया कि लोकेंद्र के सिर में दर्द है। उनके लिए दवा ला दें। मुझे अपने जीजा मनोज कुशवाह के घर जाना है। इसके बाद ससुर दवा लेने चले गए। घर लौटे तो लाइट बंद थी। बहू और उसका भाई भी घर पर नहीं थे।

कमरे में लोकेंद्र बिस्तर पर लेटा था। बेटे को जगाने के लिए पिता नंदलाल ने कोशिश की, लेकिन उसने प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद वे पड़ोसी की मदद से उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौटे। अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, तभी उसके गले पर खरोंच और गला दबाए जाने के निशान दिखे। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

युवक के गले और चेहरे पर निशान देखकर परिजन को शक हुआ। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया।

युवक के गले और चेहरे पर निशान देखकर परिजन को शक हुआ। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया।

रोने का नाटक किया, बाद में हत्या करना कबूल किया

जब परिजन लोकेंद्र को अस्पताल ले गए, तब अंजली घर पर नहीं थी। वापस लौटे तब वह घर पर मिली। पति देखकर रोने का नाटक करने लगी। पुलिस को शुरुआत से ही अंजली और उसके मौसेरे भाई पर शक था। जब दोनों से पूछताछ की, तो भाई ने वारदात कबूल की। इसके बाद अंजली ने भी बेखौफ होकर जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस से कहा कि प्यार के लिए पति को रास्ते से हटाया। पुलिस के हर सवाल का बेखौफ जवाब देती रही। उसे जरा भी पछतावा नहीं है।

एक साल पहले पति के दोस्त पर आया था दिल

अंजली ने पूछताछ में बताया कि लोकेंद्र और क्षेत्र का ही रहने वाला गौरव कुशवाह आपस में दोस्त थे। गौरव का उसके घर पर आना – जाना रहता था। वह आर्थिक रूप से भी संपन्न है। अंजली से जान-पहचान हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। पति की गैरमौजूदगी में भी वह आता-जाता था। इसकी भनक जब लोकेंद्र को लगी, तो उसने विरोध किया। दोस्त को घर आने से मना कर दिया। इसके बाद अंजली ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img