Saturday, October 3, 2026
29.3 C
Bhopal

एमपी में जैन कल्याण बोर्ड के गठन का ऐलान

मध्यप्रदेश में सरकार जैन कल्याण बोर्ड का गठन करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। वे शनिवार को भोपाल स्थित सीएम हाउस में क्षमा वाणी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने एक और अहम घोषणा करते हुए कहा कि विहार के दौरान मुनि, आचार्य, साधु-संत जब भी किसी निकाय या पंचायत से गुजरेंगे और उन्हें किसी शासकीय भवन की आवश्यकता होगी, तो शासन उन्हें नि:शुल्क और सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराएगा।

सीएम ने ये भी कहा कि सागर में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम आचार्य विद्यासागर जी महाराज के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने जैन समाज को लेकर कहा कि कमल दल विशाल जलराशि में होने के बाद भी अपने ऊपर एक बूंद भी पानी को स्वीकार नहीं करता है, इस तरह का स्वभाव जैन समाज में है।

जियो और जीने दो हमारे शासकों की प्रवृत्ति रही

सीएम ने कहा, जियो और जीने दो हमारे शासकों की प्रवृत्ति रही है। हमारे देश ने किसी देश को गुलाम नहीं बनाया। जियो और जीने दो का दर्शन हमारे रोम-रोम में है। बड़ा आदमी अगर किसी को क्षमा करे तो यह वीरता की श्रेणी में आता है। अगर समर्थ और शक्ति संपन्न व्यक्ति में क्षमता का भाव हो तो वह वीरता ही होती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते समाजजन।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते समाजजन।

जब मुख्यमंत्री को बुलाया गया मोहन यादव जैन

इससे पहले उद्घोषक ने सीएम यादव को मंच पर बुलाते वक्त उन्हें मोहन यादव जैन नाम से संबोधित किया। इस पर सीएम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वे जैन स्वीकार करते हुए अपने नाम के साथ उज्जैन भी जोड़ते हैं।

सीएम हाउस में आयोजित क्षमावाणी कार्यक्रम में प्रदेशभर से जैन समाज के लोग शामिल हुए।

सीएम हाउस में आयोजित क्षमावाणी कार्यक्रम में प्रदेशभर से जैन समाज के लोग शामिल हुए।

वीडी शर्मा ने कहा- उत्तम क्षमा के रूप में सभी से क्षमा मांगता हूं

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारे देश में कहावत है कि क्षमा बड़न को चाहिए, छोटे को उत्पात। उन्होंने भृगु ऋषि और भगवान विष्णु के बीच हुए संवाद का जिक्र करते हुए कहा कि लात मारे जाने के बाद भगवान विष्णु ने भृगु ऋषि से क्षमा मांगी थी। कहा था कि मेरा शरीर वज्र का है, अगर आपको चोट लगी हो तो मैं क्षमा मांगता हूं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तम क्षमा के रूप में सभी से क्षमा मांगते हैं।

मंत्री काश्यप ने कहा- क्षमा से बड़ा सुकून का पल कोई नहीं

एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि अलीराजपुर से लेकर शहडोल तक के‌ सकल जैन समाज के लोग यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने यहां सबको आमंत्रण देकर बुलाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां आमंत्रण देने के लिए खुद पहल की है। मुख्यमंत्री ने जैन दर्शन को बढ़ावा देने का काम हमेशा किया है।

क्षमा इतना महत्वपूर्ण कार्य है कि अगर आप किसी को दिल से क्षमा करते हैं, और कोई अगर आपको दिल से क्षमा करता है तो इससे बड़ा सुकून का पल कोई नहीं होता। मुख्यमंत्री का नेतृत्व धर्म संस्कृति की ध्वजा आगे लेकर चलने वाला है।

पूर्व मंत्री ने कहा- किसी को तकलीफ हुई हो तो क्षमा

पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं कि 2017 के बाद सीएम निवास में क्षमता वाणी कार्यक्रम का आयोजन किया है। पर्यूषण के बाद हम सब क्षमा पर्व मनाते हैं। मेरी ओर से किसी को तकलीफ हुई हो तो क्षमा चाहता हूं।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img