Monday, May 11, 2026
35.1 C
Bhopal

यति नरसिंहानंद के खिलाफ भोपाल कोर्ट में कम्प्लेंट

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ भोपाल कोर्ट में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कम्प्लेंट फाइल की है। भोपाल मध्य से विधायक मसूद ने यह कम्प्लेंट पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान को लेकर फाइल की है। उनकी ओर से पैरवी एडवोकेट दीपक बुंदेले करेंगे। सुनवाई के लिए 21 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।

भोपाल के 6 नंबर स्टॉप स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा, ‘लगातार हमारे पैगंबर की शान में गुस्ताखी करने वाले लोगों की एक के बाद एक कड़ी बनती जा रही है। यह इंसानियत और संविधान पसंद लोगों के लिए अच्दी खबर नहीं है, न ही हमारे देश की परंपरा है।’

उन्होंने कहा, ‘कोई भी किसी भी धर्म पर न तो क्रिटिसिज्म चाहता है, न ही सुनना चाहता है।’

पुलिस कमिश्नर ने चार दिन में नहीं लिया एक्शन

विधायक ने कहा, ‘4 दिन पहले भोपाल पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर कहा था कि केस होना चाहिए। तब उन्होंने कहा था कि अभी एफआईआर नहीं कर सकते, जांच कराएंगे। अब हमने भोपाल कोर्ट में याचिका लगाई है। यहां मुकदमा दर्ज होगा, तो देश में एक पैगाम भी जाएगा कि नफरत फैलाने वालों के खिलाफ संविधान कड़ी कार्रवाई करेगा। चाहे वह कोई बड़ा व्यक्ति हो या छोटा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।’

यति नरसिंहानंद ने 29 सितंबर को दिया था बयान

यति नरसिंहानंद गाजियाबाद (यूपी) के डासना में स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर के महंत भी हैं। उन्होंने गाजियाबाद के लोहियानगर के हिंदी भवन में 29 सितंबर को पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी। यह भी कहा था, ‘हम कभी धर्म को समझे ही नहीं। इन्होंने देशों, राष्ट्रों की बात की। उनके पास न एक देश है, न एक राष्ट्र है। जो अपने धर्म पर अडिग रहे, उनके सबके देख लो…कितने राष्ट्र और कितने देश हैं। आज लाखों साल हो गए, हम रावण को जलाते आ रहे हैं। अब तो ऐसे-ऐसे अपराधी पैदा हो गए हैं, जिनके सामने रावण का कोई अस्तित्व नहीं है। अब दशहरे में रावण के पुतले नहीं जलने चाहिए।’ यति नरसिंहानंद यहां अमर बलिदानी मेजर आसाराम व्याग सेवा संस्थान के बैनर तले हुए कार्यक्रम में पहुंचे थे।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img