Monday, July 27, 2026
26.2 C
Bhopal

कांग्रेस MLA बोले,बेटियों को जातीय चश्मे से देखना बंद हो

भोपाल मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पहचान बदलकर हिन्दू युवतियों से रेप की घटना पर कहा कि, किसी भी समाज या वर्ग की बेटियां हों, वे हमारी भी बेटियां हैं। उन्हें जाति या धर्म के आधार पर नहीं आंकना चाहिए। बेटी किसी की भी हो, हमें उसे अपनी बेटी मानना चाहिए।”

मसूद ने आगे कहा, “जो लोग इस तरह के अपराध करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैं पहले भी इसके पक्ष में था और आज भी हूं।”

मसूद बोले- धर्म नहीं, अपराध पर हो कार्रवाई

आरिफ मसूद ने कहा, किसी धर्म विशेष पर ये लोग क्यों सोचते हैं? एक धर्म की बच्ची हो या किसी जाति की, बच्ची तो बच्ची है। जो अपराध कर रहा है, उसको सजा होना चाहिए। सबको उसके साथ खड़े होना चाहिए। ये चश्मा कब हटेगा? जब हम बच्चियों को भी जाति और धर्मों के आधार पर देख रहे हैं। वो अच्छे घरों की पारिवारिक बच्चियां हैं, उनके साथ गलत हुआ उसके लिए आरोपियों को सजा मिलना चाहिए।

भोपाल सांसद बोले, मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी से निपटने के लिए हुआ

अक्षय तृतीया के अवसर पर भोपाल के गुफा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा ने ‘लव जिहाद’ पर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा, “मेरा जन्म दाढ़ी-टोपी से निपटने के लिए हुआ है। जो लोग लव जिहाद करना चाहते हैं, वे आकर देख लें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, ऐसे लोग जीवन भर किसी हिन्दू लड़की का धर्मांतरण करना भूल जाएंगे।”

शर्मा ने कहा, “धर्मांतरण आज एक गंभीर चिंता का विषय है। हमें ऐसे लोगों को सीधे सजा देने का संकल्प लेना होगा। पुराने भोपाल में हिंदुओं का पलायन चिंता का विषय बन गया है। वहां हिंदू लोग मकान और दुकानें बेचकर जा रहे हैं, जबकि मुस्लिम आबादी बढ़ रही है। हिंदू आबादी घट रही है। केवल आलोचना करने से कुछ नहीं होगा, अब एकजुट होकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा, “5 जून भोपाल के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, जब बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री इकबाल मैदान से हिंदुओं के पलायन को रोकने की आवाज उठाएंगे।”

शर्मा ने कहा, “हिंदुओं को प्रताड़ित करने वाले, मांस के टुकड़े फेंकने वाले, तलवार चलाने वाले लोग अब बख्शे नहीं जाएंगे। कोहेफिजा क्षेत्र में पहले हम 80% थे, आज केवल 20% बचे हैं।”

Hot this week

महेश्वर के सहस्त्रधारा घाट पर नर्मदा में डूबा इंदौर का युवक, 9 घंटे की सर्चिंग के बाद मिला शव

​खरगोन/महेश्वर: इंदौर के निपानिया क्षेत्र के रहने वाले 30 वर्षीय...

भोपाल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मेकअप आर्टिस्ट से रेप, शादी से मुकरा आरोपी

रातीबड़ थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस तलाश में जुटी ​भोपाल: राजधानी...

सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: छात्र उदित गायकी मौत मामले में आरोपी पुलिसकर्मी की जमानत खारिज

​भोपाल: भोपाल के बहुचर्चित उदित गायकी पुलिस बर्बरता मामले में...

एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, भूख हड़ताल मंगलवार तक टली

​भोपाल: मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न और भावी इंटर्न अपने...

Topics

भोपाल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मेकअप आर्टिस्ट से रेप, शादी से मुकरा आरोपी

रातीबड़ थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस तलाश में जुटी ​भोपाल: राजधानी...

सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: छात्र उदित गायकी मौत मामले में आरोपी पुलिसकर्मी की जमानत खारिज

​भोपाल: भोपाल के बहुचर्चित उदित गायकी पुलिस बर्बरता मामले में...

एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, भूख हड़ताल मंगलवार तक टली

​भोपाल: मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न और भावी इंटर्न अपने...

पत्नी को बीच सड़क पर हेलमेट से पीटने वाला पति फरार, पुलिस कर रही तलाश

​अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत परासी गांव के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img