Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

महिला की मांग भरकर रेप

सूखी सेवनिया पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय महिला भोपाल के एक कॉलोनी में रहती थी। दो महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी। महिला पूर्व से अरविंद जैन नाम के युवक को जानती थी। पति की मौत के बाद युवक ने नजदीकियां बढ़ाईं तथा शादी करने का झांसा दिया। महिला उसके झांसे में आ गई तो गत 19 अप्रैल को वह महिला को अपने घर ले गया। यहां पर उसने मांग भरकर महिला से शादी कर ली। इसके बाद उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

दस दिन बाद घर से निकाल दिया

करीब दस दिन तक शारीरिक शोषण करने के बाद युवक ने महिला को अपने घर से भगा दिया। महिला ने मंगलवार की रात पुलिस को मामले की शिकायत कर दी। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सूखी सेवनिया पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर पता चला है कि आरोपी के पास एक वाहन है जिसे वह खुद ही चलाता है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img