Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगा फंड

मध्यप्रदेश के 27 कांग्रेस विधायक मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने पहुंचे। विधायकों ने विकास कार्यों के लिए सरकार से फंड नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी विधायकों से 15-15 करोड़ रुपए के प्रस्ताव हर वित्तीय वर्ष के हिसाब से लिए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस विधायकों से यह प्रस्ताव नहीं मांगे गए हैं।’

सीएम हाउस में करीब सवा घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री और विधायकों के बीच दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर भी सीएम से चर्चा की। बैठक के बाद उन्होंने कहा-

विधायकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस और बीजेपी नहीं देखना चाहिए। विधायक चुने हुए जनप्रतिनिधि होते हैं। सीएम निष्पक्ष होकर सबके विकास कार्यों को प्राथमिकता दें।

सीएम बोले- विधायकों को विजन डॉक्यूमेंट बनाने को कहा

कांग्रेस विधायकों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘आज नेता प्रतिपक्ष और अन्य विधायक आए थे। सभी विधायकों को उनकी विधानसभाओं का विजन डॉक्यूमेंट बनाने को कहा गया है। पूछा है कि वे आने वाले पांच साल में अपने विधानसभा क्षेत्र को कहां लेकर जाना चाहते हैं।’

नेता प्रतिपक्ष ने कहा- प्रदेश का किसान नाराज

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, ‘प्रदेश का किसान नाराज है। सरकार ने वादा किया था कि धान 3100 रुपए और गेहूं 2700 रुपए के समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे। विधानसभा में भी हमने यह मुद्दा उठाया था। सोयाबीन और मक्का की फसल को अतिवृष्टि के कारण नुकसान हुआ है, इसका तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा देना चाहिए।’

सिंघार ने कहा, ‘मध्यप्रदेश सरकार उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं भेज पाती, इस कारण केंद्र सरकार से पैसा नहीं आ रहा है। आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यों के करोड़ों रुपए रुके हुए हैं। हमने सीएम से कहा कि नल-जल योजना में कांग्रेस-बीजेपी की बात नहीं आनी चाहिए। हर घर पानी पहुंचना चाहिए।’

सीएम से कहा- प्रस्ताव दिए लेकिन फंड नहीं मिला

सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- आज 27 विधायक मुख्यमंत्री से मिले हैं। हम लोगों ने विधानसभा क्षेत्रों के विकासकार्यों के लिए प्रस्ताव दिए थे लेकिन फंड नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस पर जल्द कार्रवाई होगी।

कांग्रेस के 63 विधायकों में से 27 ही पहुंचे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 63 विधायक हैं लेकिन सीएम से मिलने के लिए 27 विधायक ही पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने तर्क दिया कि विधायकों की ओर से फंड न मिलने की शिकायतें रोज आती हैं। सोमवार शाम को ही यह तय हुआ कि सीएम से मुलाकात करने जाएंगे। सूचना सभी विधायकों को भेजी गई थी लेकिन कई विधायकों के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और बैठकें थीं। कुछ लोग कम समय होने के चलते नहीं आ पाए।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img