Tuesday, February 10, 2026
17.4 C
Bhopal

भोपाल में कांग्रेस का निगम दफ्तर पर प्रदर्शन

भोपाल में साफ पानी और गोमांस से जुड़े मामलों को लेकर सियासत फिर गर्मा गई है। शहर के कई इलाकों में दूषित पानी की सप्लाई और गोमांस प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन पर सीधा हमला बोला। सोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ISBT स्थित नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और महापौर व एमआईसी सदस्यों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ता महापौर का प्रतीकात्मक 11 सिर वाला कटआउट लेकर पहुंचे। इसके बाद महापौर मालती राय और एमआईसी सदस्यों का रावण रूपी पुतला फूंका गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, वहीं पूरे इलाके में नारेबाजी गूंजती रही।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इंदौर में दूषित पानी से 33 लोगों की मौत के बाद भी भोपाल नगर निगम गंभीर नहीं हुआ। शहर के कई इलाकों में सीवेज और पानी की लाइनें पास-पास होने से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। आरोप लगाया गया कि वार्ड स्तर पर होने वाली जल-सुनवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है और नाले के पानी को भी पीने योग्य बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान गोमांस मामले को भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने कहा कि नगर निगम और संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण यह गंभीर मामला सामने आया।जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कंटेनर से बड़ी मात्रा में मांस मिलने के बाद भी शुरुआती स्तर पर ढिलाई बरती गई। बाद में जांच में गोवंश वध और मांस के अवैध परिवहन की पुष्टि हुई, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। कांग्रेस ने साफ कहा है कि जब तक भोपाल के नागरिकों को साफ पानी और गोवंश से जुड़े मामलों में पारदर्शी कार्रवाई नहीं मिलेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Hot this week

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

Topics

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img