Monday, March 2, 2026
31.1 C
Bhopal

इंदौर में युवती से छेड़छाड़ के बाद विवाद

इंदौर के शिप्रा थाने में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई है। बताया जाता है कि आरोपियों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर परिवार के साथ बुरी तरह से मारपीट की। आरोपी उसका काफी दूरी तक पीछा करते रहे। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया है।

शिप्रा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 साल की युवती ने बताया कि वह हातोद की रहने वाली है। वह अपनी रिश्तेदार के यहां मान के प्रोग्राम में शामिल होने हातोद आई थी। प्रोग्राम खत्म होने के बाद वह गाड़ी के पास खड़े थे। आरोपी अतीक, सोहेल, शाहिद और शादाब बैठे थे। उन्हों ने अश्लील टिप्पणियां करना शुरू कर दी।

इस बात का विरोध किया तो एक आरोपी शादाब ने धक्का देकर दुपट्टा खींचा। इसके बाद मौसी बीच में आई तो उनके साथ भी अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की की। उनके ‍बेटे ने आकर बीच बचाव किया। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू लाकर मौसी के बेटे के हाथ और सिर में मार दिया।

वहीं एक अन्य भाई बचाव करने आया तो उसे भी बुरी तरह से मारा। आरोपियों ने युवती की मौसी का सिर फो‍ड़ दिया। वहीं एक ओर भाई के साथ भी मारपीट की। इसके बाद अतीक ने कॉल कर ओर लोगों को बुलाया। आरोपियों ने यहां गाड़ी पर पथराव करते हुए उसमें तो‍ड‍ड़फ़ोड़ की।

इसके बाद वहां से जान बचाकर गाड़ी में बैठकर भागे तो भी आरोपी पीछा करते रहे। बाद में वहां से भागकर अस्पताल पहुंचे और रिश्तेदारों को कॉल किए। इसके बाद हिंदूवादियों की मदद से शिप्रा थाने पहुंचे और आरोपियों पर मामले में केस दर्ज कराया।

पुलिस के मुताबिक जिन चार आरोपियों का हमले में नाम आया है, वह नजदीक ही मीट की दुकान संचालित करते हैं। आरोपियों ने लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात की है, जिसमें जांच की जा रही है।

Hot this week

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

Topics

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img