Sunday, October 4, 2026
25.3 C
Bhopal

दो शादियों के विवाद में युवक ने पिया जहर

हरदा में रविवार को ड्रीमलैंड कालोनी में 26 वर्षीय युवक ने चूहामार पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार विनोद ऊईके अपनी पहली पत्नी सलोनी और दो बच्चों के साथ हरदा में रहता था। एक साल पहले इंदौर में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात नर्मदापुरम की गायत्री से हुई। दोनों साथ रहने लगे। विनोद बीच-बीच में हरदा आता था और काम का बहाना बनाकर वापस लौट जाता था।

पहली पत्नी के मायके जाने की जिद पर पिया जहर पांच दिन पहले जब विनोद अपनी दूसरी पत्नी गायत्री को लेकर पहली पत्नी के घर पहुंचा और दोनों को साथ रखने की बात करने लगा। तो नाराज सलोनी ने अपनी मां को महाराष्ट्र से बुला लिया और मायके जाने की जिद पर अड़ गई। विनोद ने उसे मनाने की कोशिश की जब वो नहीं मानी, तो रविवार सुबह करीब 11 बजे विनोद ने चूहामार पी ली। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img