Sunday, April 5, 2026
25.1 C
Bhopal

दंपती से 2 करोड़ के विला के नाम पर ठगी

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक दंपती की शिकायत की जांच के बाद दो युवक-युवतियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को ठगने की साजिश रची थी। विज्ञापन देखकर दंपती ने संपर्क किया और उनके साथ 22 लाख से अधिक की ठगी हो गई।

फेसबुक पर विज्ञापन देखकर किया संपर्क

क्राइम ब्रांच के अनुसार, आकांक्षा पति विवेक बाजपेयी, निवासी पद्मावती कॉलोनी, विनायक विला ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अगस्त 2023 में फेसबुक पर ‘DI DAUO MUNTAZAE’ प्रोजेक्ट के तहत फाइव-स्टार विला बेचने का विज्ञापन देखा। इसमें 2 करोड़ के विला को 1.5 करोड़ में देने की पेशकश की गई थी, साथ ही हर महीने किराए से अच्छा रिटर्न मिलने का दावा किया गया था। विज्ञापन देखकर आकांक्षा ने दिए गए नंबर पर प्रीति राव नाम की महिला से संपर्क किया।

जूम मीटिंग में दिखाया विला, सितंबर-अक्टूबर में दिए 22 लाख

कुछ दिनों बाद जूम मीटिंग में विला दिखाने के साथ फर्नीचर और अन्य शर्तों की जानकारी दी गई। भरोसा होने के बाद आकांक्षा ने सितंबर और अक्टूबर 2023 में दो बार में कुल 22 लाख रुपए प्रीति के बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

और पैसे मांगे, डॉक्यूमेंट मांगने पर आनाकानी

कुछ समय बाद आरोपियों ने और पैसे देने का दबाव बनाया, तब आकांक्षा ने विला देखने और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर प्रीति ने टालमटोल शुरू कर दी और किसी अन्य व्यक्ति से बात कराई, जिसने अधिक भुगतान करने की बात कही। जब आकांक्षा ने रुपए वापस मांगे, तो आरोपियों ने लौटाने से इनकार कर दिया।

विदेश में होने का बहाना, फिर मामला दर्ज

इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग लोगों से बात कराई, जो खुद को दूसरे राज्यों या विदेश में होने का दावा कर रहे थे। तब दंपती को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और मार्च 2024 में क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Hot this week

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

Topics

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img