Sunday, August 23, 2026
28.1 C
Bhopal

लॉरेंस गैंग से जुड़ा बदमाश मनीष जांगिड़ गिरफ्तार

इंदौर/गुना। इंदौर के मशहूर बिल्डर और कारोबारी संजय जैन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने अशोकनगर (गुना) जेल में बंद कुख्यात बदमाश मनीष जांगिड़ को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। 14 सदस्यीय टीम मंगलवार शाम तक आरोपी को लेकर इंदौर पहुंचेगी, जिसके बाद उससे सघन पूछताछ की जाएगी।

हैरी बॉक्सर से कनेक्शन और पैसों का लेनदेन

​जांच में खुलासा हुआ है कि मनीष जांगिड़ का सीधा संबंध लॉरेंस गैंग के सरगना हैरी बॉक्सर से है। पुलिस को दोनों के बीच पैसों के लेनदेन के पुख्ता सबूत मिले हैं। गौरतलब है कि बिल्डर संजय जैन को वॉइस मैसेज भेजकर 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी और खुद को हैरी बॉक्सर का साथी बताया गया था।

अशोकनगर में पेट्रोल बम से दहशत फैलाने की थी साजिश

​मनीष जांगिड़ को पहले अशोकनगर पुलिस ने व्यापारी अंकित अग्रवाल से 10 करोड़ की मांग करने और दहशत फैलाने की साजिश रचने के आरोप में पकड़ा था। आरोपी वहां पेट्रोल बम के जरिए हमला करने की फिराक में था। गिरफ्तारी के वक्त उसने कबूला था कि लॉरेंस गैंग ने उसे ‘इंदौर का एक बड़ा काम’ सौंपा है।

अधिकारी का कथन: > “आरोपी मनीष के तार सीधे लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं। पूछताछ में यह साफ हो जाएगा कि इंदौर के बिल्डर को टारगेट करने के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है और गैंग के कितने और गुर्गे शहर में सक्रिय हैं।”

राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

पुराने सिक्कों के नाम पर कॉल कर मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे पैसे

​शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब पुराने सिक्के खरीदने का...

सबूतों के अभाव में नकली नोट मामले का आरोपी बरी, पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

​बैतूल/आमला। जिला अदालत ने नकली नोट रखने और छापने...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img