Monday, February 16, 2026
21.1 C
Bhopal

नशें की खेती… कपास के साथ उगाएं गांजे के पौधें

नशें की खेती करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान ने अपने खेत में कपास की फसल के साथ गांजे के पौधें लगा दिए थे। पुलिस ने खेत पर जाकर करीब 22 पौंधे जब्त किए हैं। जिनकी कीमत करीब 90 हजार रूपए आंकी गई है।

मामला जावर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलगांव का है। टीआई जीपी वर्मा के मुताबिक, आरोपी सोहन पिता रणजीतसिंह राजपूत (36) के कपास लगे हुए खेत में से हरे पत्तीदार कलीदार छोटे बड़े कुल 22 नग गांजे के पौधे बरामद किए है। जिनका वजन 4 किलो 580 ग्राम और कीमत करीब 90 हजार रूपए हैं।

आरोपी सोहन राजपूत के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। इधर, पुलिस पर दबाव बनाने के लिए आरोपी पक्ष ने राजनीति रसूख का इस्तेमाल भी किया। लेकिन पुलिस कार्रवाई के आगे कोई बात नहीं बनीं।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img