Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में ATM तोड़ने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के अयोध्या नगर स्थित नरेला शंकरी में बने कैनरा बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले नाबालिग सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी ने ऑटो से घूककर रेकी की थी। मौका मिलते ही गेती, रॉड, सब्बल और टामी से एटीम को तोड़ने का प्रयास किया था। चोरी में कामयाब होने पर आरोपियों ने अय्याशी के लिए गोवा जाने का प्लान बनाया था।

घटना 21 सितंबर की देर रात की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के समय उन्हें पुलिस वाहन का सायरन सुनाई दिया था। जिसे सुनते ही मौके से भाग निकले थे।

ऑटो नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने आस पास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें पुलिस को संदेही ऑटो नंबर MP04RB0508 दिखा। इस ऑटो के सहारे पुलितस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एटीम से चोरी कर जल्द अमीर बनना चाहते थे। इससे मिलने वाली रकम से सबसे पहले गोवा घूमने का प्लान था।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

  • नंदलाल सिंह उर्फ गोलू उर्फ अज्जू उर्फ बडे़ पिता स्व.राजा सिंह ठाकुर (22) ग्राम बबेरू थाना बिसंडा जिला बांदा, उत्तर प्रदेश में रहता था। बीते दो सालों से भोपाल में रहकर ऑटो चला रहा है और कोचफैक्ट्री इलाके में रहता है। आरोपी ने विधि विरोधी बालक के साथ अंदर घुसकर गैंती, टामी और कटर से मशीन तोड़ने का प्रयास किया था। आरोपी रेलवे के जीएम की गाड़ी भी चलाता था।
  • अंकित आर्या उर्फ गप्पे पिता महेश आर्या मिस्त्री (18) निवासी हजीरा ग्वालियर फिलहाल कपड़ा मील की चाल विजय नगर चांदबड थाना स्टेशन बजरिया किराए से रहता है। आरोपी ने भी वारदात के समय नंदलाल और नाबालिग के साथ मिलकर एटीएम में तोड़फोड़ की थी।
  • रवि अहिरवार पिता स्व.नारायण अहिरवार (21) निवासी ग्राम रतनपुर थाना सलामतपुर जिला रायसेन फिलहाल नित्य सेवा सदन के सामने विजय नगर चांदबड़ थाना स्टेशन बजरिया में रहता है। घटना के समय आरोपी ने एटीएम से दूर खड़े रहकर निगरानी की। अंदर चोरी करने वालों को कांफ्रेंस कॉल से जानकारी दे रहा था। आरोपी ऑटो चलाता है।
  • रोहित पंथी पिता स्व.मोहन पंथी उम्र 25 साल निवासी मऊरानी पुर झांसी उत्तर प्रदेश हाल फिलहाल कपड़ा मील की चाल विजय नगर चांदबड थाना स्टेशन बजरिया भोपाल में किराए से रहता है। वारदात में इस्तेमाल ऑटो आरोपी का था। आरोपियों को साथ लेकर गया था। वारदात के समय महार निगरानी की थी।
  • अमन पंथी पिता स्व.मोहन पंथी उम्र 22 साल निवासी मऊरानी पुर झांसी उत्तर प्रदेश हाल फिलहाल कपड़ा मील की चाल विजय नगर चांदबड़ थाना स्टेशन बजरिया भोपाल में रहता है। इसने भी बाहर खड़े होकर निगरानी की थी।
  • विधि विरूद्ध बालक , जो अंकित उर्फ गप्पे एवं नंदलाल उर्फ बडे़ के साथ एटीएम के अंदर गैंती, टामी, कटर इत्यादि से मशीन तोड रहा था। अंकित के मोबाइल से रवि औऱ रोहित को कान्फ्रेंस काल पर रखकर बाहर आने जाने वाले की जानकारी ले रहा था।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img