Wednesday, June 17, 2026
33.1 C
Bhopal

हनी ट्रैप का शिकार हुआ वृद्ध

सिवनी के जिला मुख्यालय में एक बुजुर्ग सोशल मीडिया के जरिए हनी ट्रैप का शिकार हो गया। अज्ञात लोगों ने उसके 17 लाख से अधिक रुपए ठग लिए। जब पीड़ित को ठगी का पता लगा तो उसने गुरुवार को कोतवाली पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। इससे पहले एक महिला ऑनलाइन अरेस्ट का शिकार हो गई थी। उससे 13 लाख से अधिक की ठगी की गई थी।

कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो, यह है पूरा मामला:-

  • पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 63 वर्षीय वृद्ध के पास 8 जून को वॉट्सऐप पर एक वीडियो कॉल आया। जिसमें उसे अश्लील बातों में उलझाकर कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बना लिया गया।
  • 13 जून को वृद्ध के पास साइबर इंस्पेक्टर बताकर एक आदमी का कॉल आया जिसने उसे यह कहकर धमकाया कि आपका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
  • उसे डिलीट कराने के लिए 95 हजार रुपए लगेंगे।
  • वृद्ध ने घबराकर उस संबंधित खाते में राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया।
  • फिर से धमकी देकर 95 हजार रुपए ठगे गए। इसके बाद अलग-अलग अधिकारी बनकर आरोपियों ने उससे 17.86 लाख रुपए ठग लिए।
  • आरोपियों ने गिरफ्तार करने से लेकर मकान में बुलडोजर चलाने तक की धमकियां दीं।

‘लड़की के सुसाइड नोट में आपका नाम’ बोल बुजुर्ग को डराया

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित को यह कहकर धमकाया गया है कि उसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएट का नोटिस जारी हुआ है। नोटिस खत्म करने के एवज में 10 लाख रुपए आरोपी ठग लिए।

इसके बाद 20 जून को वृद्ध के पास कॉल आता है कि जिस लड़की का अश्लील वीडियो आपके साथ बना था उसने 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। उसके पास मिले सुसाइड नोट में आपका नाम लिखा है। इसके बाद फिर उससे राशि ठगी गई।

Hot this week

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

Topics

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img