Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर रेप

भिंड जिले के गोरमी कस्बे में शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर प्रेमी युवक पर बलात्कार की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं आरोपी का सपोर्ट करने उसके बहन-बहनोई को आरोपी बनाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ की रहने वाली 18 वर्षीय युवती के माता पिता गोरमी में ईंट भट्टे पर काम करते थे। यहां लड़की की मुलाकात गांव के ही युवक राजेंद्र केवट व पुष्पेंद्र केवट से हुई। इन युवकों ने लड़की की शादी अच्छे परिवार में कराए जाने का झांसा दिया। इस तरह दबाव में लेकर आरोपी ने संबंध बनाए। आरोपी की बहन व उसके पति को भी इस बात की खबर थी। पीड़िता अपने गांव पहुंची तो आरोपी गण अपनी बात से मुकर गए।

पीड़िता ने टीकमगढ़ पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। टीकमगढ़ पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर जीरो पर मुकदमा दर्ज कर गोरमी पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया। गोरमी पुलिस पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img