Monday, April 6, 2026
24.1 C
Bhopal

शातिर चोरों ने करली 10 लाख की चोरी

ग्वालियर में शातिर चोरों ने एक शिक्षक के बंद मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सिर्फ 42 मिनट में चोरों ने चार कमरों और दो अलमारियों के ताले तोड़ डाले और सोने-चांदी के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए माल की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

घटना की खास बात यह रही कि शिक्षक के घर में सेंध लगाने से पहले चोरों ने दो अन्य घरों को भी निशाना बनाया। फिलहाल मुरार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

ग्वालियर के मुरार स्थित आर्य नगर गली नंबर-01 में रहने वाले शिक्षक शुभेन्द्र सिंह गुर्जर के घर में धनतेरस की रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। शिक्षक और उनका परिवार 18 अक्टूबर को गोअरकलां, भिंड अपने गांव गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर दो चोर रपटा (नदी) की तरफ़ से घर में घुसे।

रात 2:32 बजे चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने घर के चारों कमरों और दो अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए। चोरों ने 2 सोने की चेन, 7 अंगूठियां, 2 जोड़ी कान के झुमके, चांदी की पायल और बिछिया. बच्चों के सोने के कड़े और करीब 15 हजार रुपए नकद ले गए।

कुल चोरी हुए सामान में 10 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी बताया जा रहा है। चोर लगभग 3:14 बजे उसी रास्ते से फरार हो गए, जिससे वे आए थे। चोरी का पता परिवार के लौटने पर चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CCTV कैमरे के फुटेज से पहचान गया फरियादी

शिक्षक शुभेन्द्र सिंह गुर्जर के घर में जिन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे पहले चोर दो घरों को और निशाना बना चुके थे। फरियादी शुभेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि CCTV फुटेज से चोरों की पहचान हुई है। पुलिस का कहना मामले में टीआई मुरार मैना पटेल का कहना है कि चोरी की वारदात हुई है। मामले की जांच कर पड़ताल की जा रही है। जल्द चोर पकड़ लिए जाएंगे।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img