Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

कुएं में मिला नव विवाहिता का शव

भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में रहने वाली एक नव विवाहिता का शव मंगलवार की शाम कुएं में मिला है। वह सोमवार की रात पति से झगड़े के बाद घर से निकली थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

एसआई विजय सिंह भाटी ने बताया कि प्रीति राव पति कल्लू रावत (22) की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। महिला ग्राम डोबरा में स्थित एक खेत में बने टपरे में परिवार के साथ रहती थी। उसका पति शराब पीने का आदि था। शराब के नशे में सोमवार की रात पति घर आया, महिला ने उसकी शराब पीने की लत का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में महिला घर से बिन बताए निकल गई।

मंगलवार को दिन भर पति सहित परिजन उसे तलाशते रहे लेकिन नहीं मिली। मंगलवार की रात करीब 7. 30 बजे पति ने घर के करीब एक कुएं के बाहर पत्नी की चप्पल देखी। तत्काल टॉर्च लाइट से कुएं में सर्च किया तो महिला की लाश नजर आई। आस पड़ोस के लोगों सहित उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

पति पर झगड़ा करने के आरोप

मृतिका के मामा मदन ने बताया कि प्रीति का पति शराब पीने का आदि था। नशे में धुत होकर पत्नी से आए दिन विवाद करता था। सोमवार को भी आरोपी ने विवाद किया, जिसके बाद गुस्से में प्रीति घर से निकली थी और मंगलवार को उसका शव मिला है।

Hot this week

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

Topics

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img