Thursday, February 26, 2026
22.9 C
Bhopal

भोपाल के डेम में मिला युवक का शव

भोपाल के हथाईखेड़ा डेम में युवक का शव मिला है। दो दिन पहले वह पिता से विवाद कर घर से निकला था। डेम के करीब ही युवक की स्कूटी भी मिली है। पुलिस इसे सुसाइड केस मानकर चल रही है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गौरव चौकसे (36) पुत्र लीलाकिशन चौकसे माता मंदिर पठार आनंद नगर ठेकेदारी करता था। 19 फरवरी को उसका पिता से विवाद हुआ था। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि पिता और भाई के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद नाराज होकर वह घर से निकल गया। भाई को काफी तलाशते रहे वह नहीं मिले।

रात भर घर भी नहीं लौटे। गुरुवार को दोबारा तलाश शुरू की। इस दौरान हथाईखेड़ा डेम के पास उनकी गाड़ी खड़ी दिखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ डेम में सर्चिंग की, तब उनका शव पानी में तैरता दिखा। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।

एक बेटी का पिता

दीपक ने बताया कि भैया की एक बेटी है। भाभी पूजा प्रेग्नेंट हैं, दूसरे बच्चे की डिलीवरी होने वाली है। हर परिवार में आम तौर पर विवाद होते हैं, भैया यह कदम उठाएंगे किसी ने नहीं सोचा था। वह घर से बिन कुछ बताए निकले थे।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img