Tuesday, November 24, 2026
26.1 C
Bhopal

कार ने 20 फीट घसीटा, युवक की गर्दन कटी

भोपाल और रायसेन में गुरुवार रात को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों ही हादसे इतने भीषण थे कि मृतकों में से एक की गर्दन कट गई तो एक का सिर धड़ से अलग हो गया।

पहले बात भोपाल की भोपाल में गुरुवार रात करीब 8.30 बजे ऑफिस से घर लौट रहा युवक आगे चल रही कार से टकरा गया। गिरते ही पीछे से आ रही दूसरी कार ने उसे 20 मीटर तक घसीट दिया। उसके सिर में लगा हेलमेट निकल गया। बंपर में फंसने और घिसटने के कारण उसकी गर्दन कट गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

डीएसपी की कार से टकराया युवक हादसा नवनिर्मित जीजी फ्लाईओवर पर हुआ। युवक की बाइक पीछे से जिस कार से टकराई, वो कार स्टेट कमांड सेंटर में पदस्थ डीएसपी की है। हादसे के बाद डीएसपी ने टक्कर मारने वाली कार को रोक लिया। उससे कार की चाबी तो ले ली,लेकिन ड्राइवर भाग निकला।

मंडीदीप का रहने वाला था युवक एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया- निरंजन प्रजापति (26) मंडीदीप का रहने वाला था। वह कोहेफिजा की एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी में जॉब करता था। ऑफिस से घर जाने के लिए निकला था। वह बाइक पर सवार होकर अरेरा हिल्स की ओर से एम्स की ओर जाने के लिए जीजी फ्लाई ओवर पर चढ़ा था।

कार के कवर में लपेटकर उठाया शव हादसे के बाद युवक का शव कार के कवर में लपेटकर उठाया गया। पुलिस ने सड़क पर फैले खून पर रेत डलवाई। कार के रजिस्ट्रेशन के आधार पर आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

अब बात रायसेन की

बस ने कार को टक्कर मारी, दो की मौत रायसेन में तेज रफ्तार बस ने एक कार को टक्कर मार दी। इसमें कार सवार एक युवती की गर्दन धड़ से अलग हो गई। ड्राइवर की भी मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा गुरुवार रात करीब 8.30 बजे हुआ।

फलदान कर लौट रहा था परिवार कार सवार लोग बेटी का लगुन-फलदान कर मंडीदीप से लौट रहे थे। अमरवती घाटी के पास हादसा हो गया। 19 वर्षीय मुस्कान साहू और 25 वर्षीय ड्राइवर अमृत लाल धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ने तीन से चार बार पलटी खाई। हादसे में राकेश साहू (24), सुमित साहू (20), अनिकेत साहू (22), राहुल साहू (25) और बद्री प्रसाद साहू (40) घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने कार में फंसे घायलों को गेट तोड़कर निकाला।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img