Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

गाड़ियों पर हूटर, सायरन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे दिग्विजय

प्राइवेट गाड़ियों पर हूटर और सायरन लगाकर रौब झाड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने डीजीपी को लेटर लिखा है। लेटर के माध्यम से दिग्विजय सिंह ने सत्ताधारी दलों के नेताओं पर निशाना साधा है।

पूर्व सीएम ने डीजीपी को लिखे लेटर में कहा-

प्रदेश में मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के विरूद्ध निजी वाहनों में हूटर का दुरूपयोग करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। सत्ताधारी दल के नेता बिना पात्रता के वाहनों पर हूटर लगाकर कानून का उल्ल्घंन कर रहे है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जानी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि बिना किसी राजनैतिक दबाव में आये पुलिस, प्रदेश को हूटरों के चलन से मुक्ति दिलायेगी।

छुटभैए आमजन पर रौब जमा रहे पुलिस द्वारा सख्ती से कार्यवाही नहीं किये जाने से छुटभैया नेता आमजन पर रोब जमा रहे हैं। दिग्गी ने आगे लिखा- मोटर व्हीकल एक्ट 1989 के तहत पुलिस की गाड़ियों सहित फायर बिग्रेड और एम्बुलेंस में ही हूटर का इस्तेमाल किए जाने का नियम है। इन वाहनों के अलावा अन्य किसी भी वाहन का हूटर लगाना प्रतिबंधित है। अगर कोई व्यक्ति बिना पात्रता के वाहनों पर हूटर लगाता है तो ऐसे वाहनों के खिलाफ चालान बनाकर वाहन जब्त किए जाने चाहिए।

भोपाल सहित दूसरे शहरों में बढ़ रही हूटर वाली गाड़ियां दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा- पिछले कुछ समय से प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य शहरों में हूटर लगी गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आपराधिक तत्व तक गाड़ियों में हूटर लगाकर विशिष्ट श्रेणी में दिखाने का आतंक फैला रहे है। पुलिस बल भी स्थानीय नेताओं के दबाव में सख्त कार्यवाही करने से पीछे हट जाते है।

सांसद और सरपंच के प्रतिनिधि हूटर लगाकर पुलिस को चुनौती देते हैं दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा- हूटर लगाकर घूमने वाले लोग अपनी गाड़ियों पर अनेक संगठनों के पदनाम भी लिखवा लेते है। विधायक, सांसद से लेकर जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सहकारी संगठन, सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि, सरपंच प्रतिनिधि तक गाड़ियों पर नंबर प्लेट की जगह पदनाम की बड़ी-बड़ी पट्टिका लगाकर पुलिस बल को चुनौती देते दिख रहे हैं। ऐसे तत्वों की अराजकता के चलते कई बार ट्रैफिक जाम तक की स्थिति बनती है।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

दो करोड़ रुपए के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े करने की साजिश का खुलासा

​भोपाल: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से 6 अगस्त से लापता 17...

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img