Wednesday, July 1, 2026
27.1 C
Bhopal

मूकबधिर बच्ची के साथ किया था रेप:पुलिस गिरफ्त में आने से पहले कर लिया सुसाइड

तीन माह पहले जावरा के हुसैन टेकरी क्षेत्र में 10 साल की मूकबधिर बालिका के साथ रेप का मामला सामने आया था। आरोपी बच्ची को अपनी माता-पिता के पास सोते हुए उठाकर ले गया। पुलिस ने शंका के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस पकड़ने जाती उसके पहले ही आरोपी ने सुसाइड कर लिया था।

जब पुलिस ने आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया तो रेप करने वाला मृतक ही निकला। आरोपी ने 4 साल पहले भी जावरा के मामू साहब की दरगाह पर 7 साल की बच्ची के साथ भी रेप की वारदात को अंजाम दिया था।

एसपी अमित कुमार ने गुरुवार दोपहर को मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि रतलाम के जावरा हुसैन टेकरी क्षेत्र में बनी झोपड़ी से 7 अगस्त की रात एक बदमाश माता-पिता के पास सो रही 10 साल की मुकबधिर बच्ची को उठाकर ले गया था।बच्ची के साथ रेप कर उसे वहीं छोड़ फरार हो गया था। जब झोपड़ी में सो रहे मां-पिता की नींद खुली तब बच्ची नहीं मिली। तलाश करने पर वह 30 मीटर दूर मिली। अगले दिन जब बच्ची को परेशानी हुए तो उसने इशारे में घटना बताई।

इसके बाद परिजन जावरा औद्योगिक थाने पहुंचे और घटनाक्रम बताया। तब पुलिस ने डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटनास्थल पर सर्चिंग भी की।

3 टीम बनाई, 100 से अधिक सीसीटीवी जांचे

आरोपी की तलाश को लेकर एएसपी राकेश खाखा ने अलग-अलग तीन टीम बनाई। जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों समेत अलग टीमों ने घटना स्थल के आसपास से लेकर जावरा बस स्टैंड समेत अलग-अलग जगहों पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चैक किए।

कैमरे में संदिग्ध के फुटेज मिले। एक संदेही व्यक्ति घटना स्थल से आते-जाते दिखा। पहचान करने पर पता चला कि उसका नाम फणजी पिता नाथु गणावा निवासी अमरपुरा थाना सरवन जिला रतलाम है। इसे पकड़ने के लिए पुलिस कई बार गई, लेकिन यह नहीं मिला।

18 दिन बाद किया सुसाइड

आरोपी फणजी ने 10 साल की मासूम से रेप के बाद 24 अगस्त को थाना सरवन क्षेत्र में ग्राम गायरीपाड़ा नदी के पास जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। फणजी के पीएम के दौरान ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था।

जांच रिपोर्ट से हुआ मिलान

एसपी कुमार ने बताया कि घटनास्थल से मिले सबूतों का डीएनए आरोपी फणजी के ब्लड सैंपल से डीएनए से मिलान एफएसएल की रिपोर्ट में मिला है। जिससे साफ जाहिर हो गया कि फणजी ने ही मूकबधिर बच्ची का रेप किया था।

चार साल पहले भी किया रेप

एसपी कुमार ने बताया कि आरोपी फणजी द्वारा चार साल पहले भी जावरा के मामू साहब की दरगाह में 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया था। उक्त घटना में आरोपी का डीएनए मिलान भी एफएसएल जांच रिपोर्ट में आया है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img