Tuesday, October 27, 2026
16 C
Bhopal

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स कामगार ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन

भेल स्पोर्ट्स क्लब को बचाने के लिए बुधवार को भेल के कर्मचारियों और श्रमिकों ने फाउंड्री गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का आव्हान कामगार ट्रेड यूनियन ‘सीटू’ ने किया था। श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि स्पोर्ट्स क्लब भेल परिवार की संपत्ति है। राज्य सरकार को किसी भी कीमत पर भेल खेल प्राधिकरण नहीं दिया जाएगा। बता दें कि राज्य सरकार भेल के स्पोर्ट्स क्लब को हासिल करना चाहती है।

गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री भेल के अधिकारियों पर दबाव बनाकर स्पोर्ट्स क्लब को हथियाना चाहते हैं, ऐसा किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। वे कहते हैं कि आज से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है और अगले चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के दौरान भेल के सभी कर्मचारियों से हस्ताक्षर कराकर कार्यपालक निदेशक को हस्ताक्षर पत्र सौंपा जाएगा। उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रदर्शन में लोकेंद्र शेखावत, शाहिद अली, विनय सिंह, कुलदीप मौर्य, सादिक खान, नरेश जादौन, गोपाल गुप्ता सहित सैकड़ों भेल कर्मचारी शामिल हुए।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img