Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

दिग्विजय सिंह का लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार

कांग्रेस सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। राजगढ़ के खिलचीपुर में मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मेरे चुनाव लड़ने का प्रश्न इसलिए नहीं आता क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं। अभी सवा दो साल मेरे पास हैं।’

ऐसे में राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा? इसके जवाब में पूर्व CM ने कहा, ‘ये पार्टी तय करेगी।’ दिग्विजय शनिवार को खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे।

वे राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में संगठन की समीक्षा कर रहे हैं। तीन दिन पूर्व उन्होंने पहले दौर में ब्यावरा और नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लिया था। राजगढ़ जिले के तीन दिवसीय दौरे पर उन्होंने पहले दिन खिलचीपुर विधानसभा के ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर और बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की तीन सत्रों में बैठकें ली।

16 साल बाद चुनाव लडे़ थे, भोपाल से मिली हार

2003 के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद दिग्विजय सिंह ने अगले 10 साल तक कोई भी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। वे 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल से उतरे। इस चुनाव में दिग्विजय सिंह को भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब दिग्विजय के भोपाल या राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही थीं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img